{"_id":"5b23a79c4f1c1b634d8b6b02","slug":"super-30-students-who-cracked-iit-jee-set-to-party-with-hrithik-roshan-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार के इन 26 छात्रों के लिए ऋतिक रौशन ने रखी पार्टी, वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिहार के इन 26 छात्रों के लिए ऋतिक रौशन ने रखी पार्टी, वजह भी जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सुपर 30' में गणित शिक्षक का किरदार निभा रहे ऋतिक रौशन अब आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को पार्टी देने वाले हैं। यह जश्न 23 जून को वाराणसी में मनाया जाएगा। मगर इस पार्टी में सिर्फ 26 छात्र शामिल हो पाएंगे।
hritik roshan, anand kumar
दरअसल, ऋतिक रौशन ने यह पार्टी बिहार के मशहूर कोचिंग संस्थान सुपर 30 के उन छात्रों के लिए रखी है जिन्होंने इस साल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। यही नहीं ऋतिक रौशन ने सफल छात्रों और कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार को भी बधाई भी दी है।
hritik roshan, anand kumar
ऋतिक रौशन ने ट्विटर पर लिखा,'आप सभी को बधाई। आनंद सर आपने फिर कर दिखाया।'
Congratulations to all of you. Anand Sir you have done it again. Making the world better one student at a time. #Super30 @teacheranand https://t.co/YED0S2LOk0
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
hritik roshan, anand kumar
बता दें कि ऋतिक रौशन इन दिनों फिल्म 'सुपर-30' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म इसी नाम से कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार की बायोपिक है। राजस्थान और मुंबई के बाद अब वाराणसी में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
hritik
गौरतलब है कि कोचिंग संस्थान सुपर 30 में इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। इस संस्थान में सिर्फ उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाता है जो मेधावी होते हैं और कमजोर तबके से आते हैं। फिल्म 'सुपर-30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।