{"_id":"5a702d244f1c1bb1208b6389","slug":"superb-show-continues-at-box-office-collection-of-sanjay-leela-bhansali-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 150 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब ‘पद्मावत’, जानिए 5वें दिन तक का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: 150 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब ‘पद्मावत’, जानिए 5वें दिन तक का कलेक्शन
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम विरोधों और हिंसक घटनाओं के बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए महज चार दिनों में ही 114 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब वीकेंड खत्म होने के बाद 'पद्मावत' की सोमवार की कमाई सामने आई है। इसे किसी भी हाल में बुरा नहीं कहा जा सकता है।
सोमवार को फिल्म ने आम दिन अगर इसे लगभग 30 करोड़ रुपए मिल रहे हैं तो वाकई बड़ी बात है। आज फिल्म रिलीज का छठवां दिन है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिन में ही 146 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म साढ़े 222 करोड़ कमा चुकी है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
#Padmaavat 1st Weekend WW BO:#India :
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 30, 2018
Nett - ₹ 114 Crs
Gross - ₹ 146 Crs
Overseas :
Gross - ₹ 76.50 Crs [US$12 M]
Total - ₹ 222.50 Crs
देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए जेब में आए। शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए मिले। शनिवार की कमाई 27 करोड़ रही। संडे को 31 करोड़ की कमाई हुई है। इसी रफ्तार से बढ़ने पर फिल्म 150 करोड़ के बाद बहुत जल्द 200 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। यह दीपिका की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmavat
- फोटो : G. pal
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड रोल निभाते दिखे हैं। फिल्म में इन तीनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं बात दीपिका की करें तो वह फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में इस किरदार को बखूबी निभाया। बता दें इस फिल्म के विषय को लेकर करणी सेना और राजपूत संगठन के भारी विरोध किए जाने के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।