{"_id":"5a48556c4f1c1bce6d8b70c1","slug":"superstar-rajinikanth-will-announcce-his-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल पर सुपरस्टार रजनीकांत का फैंस को तोहफा, चुनाव लड़ने का किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल पर सुपरस्टार रजनीकांत का फैंस को तोहफा, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Sun, 31 Dec 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने एक्शन के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अब चुनावी पारी खेलेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्र पार्टी होगी, हम 235 निर्वाचन क्षेत्रों में जीतेंगे।
इससे पहले राजनीतिक मैदान में उतरने के इशारे खुद रजनीकांत ने दिए थे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नए नहीं हैं, हां ऐलान में लेट हो गया है, लेकिन उनका खुले तौर पर सामने आना एक जीत की तरह होगा।
3 of 5
रजनीकांत
इसमें कोई दो राय नहीं है कि रजनीकांत तमिलनाडु के लिए करिश्माई व्यक्तित्व है। यूं कहें तो रजनीकांत तमिल लोगों का 'थलाइवा' हैं। राजनीति में प्रवेश करने का पहले ही संकेत दे चुके रजनीकांत ने राघवेंद्र कल्याणा मंडपम में अपने फैंस से कहा था कि वह राजनीति में नए नहीं है। उन्होंने कहा था, 'पहले ही बहुत देर हो चुकी है। प्रवेश ही जीत के बराबर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajinikanth, 2.0,
रजनीकांत इस दौरान वह अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू भी हुए। छह दिनों में वह करीब 1000 फैंस मिले। यह तमिल सुपरस्टार का फैंस से मुलाकात का सत्र सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलता है। इस दौरान वह चेन्नई और कांचीपुरम सहित 18 जिलों के अपने फैंस से मिले।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत
पिछली बार इस सुपरस्टार ने मई में अपने फैंस से मुलाकात की थी और कहा था कि भगवान ने चाहा तो वह राजनीति का रास्ता चुनेंगे और अगर वह राजनीति में प्रवेश करेंगे तो सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे और पैसा कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं देंगे। तब उन्होंने 16 जिलों के फैंस से मुलाकात की थी। हालांकि नवंबर में उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीति में प्रवेश की कोई जल्दी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।