श्रीदेवी बॉलीवुड की वो अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ना सिर्फ अभिनेत्रियों को बल्कि बड़े-बड़े अभिनेताओं को भी मात दी थी। वो बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार रहीं और इसी के साथ एक समय ऐसा जब वह बड़े-बड़े अभिनेताओं से अधिक फीस लेती थीं। उन्होंने फिल्म जगत में जो मुकाम हासिल किया उसके बाद उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘लेडी अमिताभ बच्चन’ कहा जाने लगा। वह अपने समय में सफलता के शीर्ष पर रहीं।
किस्सा: श्रीदेवी को बॉलीवुड में कहा जाता था लेडी अमिताभ बच्चन, अभिनेता ने कहा-सरासर गलत है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी की है अपनी पहचान
अमिताभ बच्चन ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हिन्दी फिल्म जगत में जितने भी कलाकार हैं सभी अपने पैरों पर खड़े हैं। हर किसी की अपनी पहचान और अपना रुतबा है। श्रीदेवी खुद में ही एक बहुत बड़ा नाम है। मुझे पसंद नहीं इस तरह से किसी की भी तुलना की जाए’। आगे बिग बी ने कहा, ‘फिल्म जगत में हर किसी की अपनी पहचान है’।
इस तरह तुलना करना गलत है
अमिताभ बच्चन ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं इस बारें में क्या कहूं, मुझे लगता है मीडिया हर बार कुछ ऐसा करता रहता है। है। मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझसे उनकी तुलना हो रही है लेकिन मैं फिर कहूंगा कि ये बहुत गलत है। जब श्रीदेवी सफल अभिनेत्री बन चुकीं थीं और उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा था तब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ करना बंद कर दिया था।
अमिताभ बच्चन श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे
जहां श्रीदेवी ने इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम करना बंद कर दिया था तो वही अमिताभ बच्चन श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे। जब मुकुल आनंद ने अमिताभ को ‘खुदा गवाह’ ऑफर की तब बिग बी ने श्रीदेवी को फीमेल लीड लेने की इच्छा जाहिर की। अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को फिल्म के लिए राजी करने के लिए फूलों से भरा ट्रक भेजा था।
इस शर्त पर श्रीदेवी ने की फिल्म
श्रीदेवी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी। उन्होंने कहा वो फिल्म में तभी काम करेंगी जब उन्हें डबल रोल मिलेगा। श्रीदेवी की शर्त मान ली गई और उन्होंने डबल रोल किया। फिल्म उस दौर में सुपरहिट रही थी और आज भी इसके गाने काफी पसंद किए जाते हैं।