सब्सक्राइब करें

Oscars 2021: Soorarai Pottru ने ऑस्कर की दौड़ में बनाई जगह, सुपरस्टार सूर्या का नाम भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Soorarai Pottru Enters Oscars 2021 Best Actor: Superstar Suriya and Aparna Balamurli starrer Soorarai pottru enter in Oscar race
ऑस्कर 2021ः सूर्या शिवकुमार, अपर्णा बालामुरली - फोटो : Instagram

93वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स की एलिजिबल लिस्ट का खुलासा हो चुका है। इसके साथ ही सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई है। तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में फिल्म के अभिनेता सूर्या शिवकुमार और अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली का नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।



इस खबर के सामने आते ही सूर्या और अपर्णा के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म के मेकर्स भी इस खबर से बेहद खुश हैं। सुधा कोंगरा की इस फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर और अन्य श्रेणियों में जनरल श्रेणी के तहत ऑस्कर में शामिल किया गया है। कैप्टन गोपीनाथ के जीवन पर आधारित ये फिल्म अब पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने को तैयार है।
 


बता दें कि ये फिल्म साल 2020 की गर्मियो में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया। इस फिल्म को गुनीत मोंगा और सूर्या ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

फिल्म के अभिनेता सूर्या दक्षिण सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वो नंदा,  तमिल फिल्म गजनी, सिंघम संग कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं सूर्या बॉलीवुड फिल्म 'रक्त चरित्र' में भी नजर आ चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बात करें अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली की तो वो मलयालम और तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। फैंस सिर्फ उनकी अदायगी और खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी गायिकी के भी दीवाने हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'संडे हॉलीडे' में भी काम किया था। 'सोरारई पोटरु' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed