फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Supporting Actors: अब हीरो-हीरोइन के कंधों पर नहीं पूरी जिम्मेदारी, सपोर्टिंग एक्टर बन रहे हैं फिल्मों की जान

Mon, 18 Apr 2022 11:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 18 Apr 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Supporting Actors Who lead Important Role In Movies From Queen Lisa Haydon To English Vinglish Priya Anand
बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की फिल्मों में अमूमन तीन तरह के किरदार सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करते हैं, फिल्म का हीरो, हीरोइन और खलनायक। पूरी कहानी इन तीनों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। लेकिन पिछले दो दशकों में बॉलीवुड को कई शानदार सोपर्टिंग एक्टर मिले हैं, जिनकी भूमिका को ना केवल सराहा गया बल्कि सम्मानित भी किया गया। इन दिनों बॉलीवुड में तमाम ऐसे सोपर्टिंग एक्टर हैं, जो फिल्मों को हिट करा रहे हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि एक फिल्म की जितनी जिम्मेदारी मुख्य भूमिका निभा रहे एक्टर के कंधों पर होती है, उतना ही सपोर्टिंग एक्टर पर भी होती है। आइए ऐसे में उन सपोर्टिंग एक्टर की सूची पर नजर डालते हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से लाइमलाइट भी लूटी और मंझे हुए कलाकार हैं।
Supporting Actors Who lead Important Role In Movies From Queen Lisa Haydon To English Vinglish Priya Anand
सिद्धांत चतुर्वेदी, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म 'गली बॉय' में एमसी शेर की भूमिका निभाकर अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक प्रमुख पहचान बनाई। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एमसी शेर एक ऐसा दोस्त है, जिसे हम असल जिंदगी में अपने साथ चाहते हैं। वह एक ऐसा दोस्त है, जो ना केवल अच्छा मार्गदर्शन करता है, बल्कि ईर्ष्या को भी दोस्ती के बीच में नहीं आने देता।

Supporting Actors Who lead Important Role In Movies From Queen Lisa Haydon To English Vinglish Priya Anand
लिसा हेडन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

लिसा हेडन
फिल्म 'क्वीन' में जब दिल टूटने के बाद रानी अकेले अपने हनीमून पर पेरिस पहुंच जाती है, तो विजयलक्ष्मी (लिसा हेडनबिना शर्त के उसका साथ देती है। वह न केवल रानी की मार्गदर्शक बन जाती है, बल्कि उसकी दोस्त भी बन जाती है। यह बखूबी दिखाया गया है कि कैसे विजयलक्ष्मी परेशान रानी की मदद करती है और उसका आत्मविश्वास और खुद से प्यार करने के इस सफर में उसका साथ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Supporting Actors Who lead Important Role In Movies From Queen Lisa Haydon To English Vinglish Priya Anand
जीशान अय्यूब खान, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान अय्यूब खान
'तनु वेड्स मनु रिटर्नस', 'रांझणा', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी कई फिल्मों में जीशान अय्यूब खान ने सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। जीशान ने अपने अभिनय से इन सभी फिल्मों को बेहतरीन बनाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद उनके न रहने से फिल्म अधूरी लगती। 'रांझणा' में धनुष का दोस्त तो वहीं 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' में कंगना के घर किराए पर रह रहे युवक, जीशान सभी किरदार में खिलकर सामने आए हैं।

विज्ञापन
Supporting Actors Who lead Important Role In Movies From Queen Lisa Haydon To English Vinglish Priya Anand
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक डोबरियाल
'दिल्ली 6', 'ओमकार', 'दबंग', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' जैसी फिल्म में दीपक ने सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। दीपक ने 'तनु वेड्स मनु' के पप्पी जी के किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उनका डायलॉग 'यू आर ए गुड क्वेश्चन, बट योर क्वेश्चन हर्ट मी' लोगों को इतना पसंद आया था कि इसे कोई नहीं भूल सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed