फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Supriya Pathak: पंकज कपूर और सुप्रिया की शादी के खिलाफ थीं दीना पाठक? इस बात का सताता था डर

Sat, 24 Jun 2023 05:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Jun 2023 05:57 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Supriya Talks about her marriage to Pankaj Kapur and how her mother Dina Pathak opposed their relationship
सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया पाठक और पकंज कपूर 1988 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों सफल वैवाहिक जिंदगी गुजार रहे हैं। बता दें कि सुप्रिया, पंकज कपूर की दूसरी पत्नी हैं। सुप्रिया पाठक हाल ही में पकंज कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पंकज कपूर संग शादी की बात उन्होंने घर में बताई तो उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अदाकारा रहीं दीना पाठक इस शादी के खिलाफ थीं। सुप्रिया का कहना है कि उनकी मां को हमेशा एक संदेह रहा करता था कि पंकज एक दिन उनकी बेटी को छोड़ देंगे। इसके अलावा सुप्रिया ने शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग का भी जिक्र किया। 

Supriya Talks about her marriage to Pankaj Kapur and how her mother Dina Pathak opposed their relationship
सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि जिस वक्त सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर ने शादी रचाई, तब शाहिद कपूर की उम्र महज छह वर्ष थी। एक बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने सुप्रिया पाठक से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी बहन रत्ना पाठक शाह से शादी को लेकर कोई सलाह ली थी? इस पर सुप्रिया पाठक ने कहा कि हर किसी ने उन्हें सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने किसी की भी एक नहीं सुनी, क्योंकि वह अपना फैसला ले चुकी थीं। 

Supriya Talks about her marriage to Pankaj Kapur and how her mother Dina Pathak opposed their relationship
सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुप्रिया पाठक ने खुलासा किया कि उनकी मां ने अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों तक भी एक्ट्रेस का दिमाग बदलने की कोशिश की, जबकि तब तक पंकज और सुप्रिया दो बेटियों के माता-पिता बन चुके थे, तब भी दीना पाठक अपनी बेटी को समझाती रहीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मां ने यह कहना जारी रखा कि, 'वह तुझे छोड़ देंगे!' ऐसे में सुप्रिया का जवाब था, 'हां, ठीक है। अब क्या करूं।' 
JugJugg Jeeyo: जुग-जुग जियो ने पूरे किए एक साल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करण जौहर ने किया सीक्वल की ओर इशारा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Supriya Talks about her marriage to Pankaj Kapur and how her mother Dina Pathak opposed their relationship
सुप्रिया पाठक - फोटो : Social media

दीना पाठक बेटी से कहा करती थीं कि 'तुमने एक गलती की है, पंकज तुम्हें छोड़ देंगे' और सुप्रिया पाठक का जवाब होता था कि वह सब संभाल लेंगी। इसके अलावा सुप्रिया पाठक शाहिद कपूर संग अपनी बॉन्डिंग पर भी बात करती नजर आईं। शाहिद के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए सुप्रिया पाठक ने कहा, 'तब वह मामसू बेबी था और एक बहुत प्यारा बच्चा।'
Angel Alina : ब्यूटीशियन के इन्फ्लुएंसर बनने की दिलचस्प कहानी, लोगों के साथ परिवार वालों ने भी जताई थी आपत्ति

विज्ञापन
Supriya Talks about her marriage to Pankaj Kapur and how her mother Dina Pathak opposed their relationship
शाहिद कपूर, सुप्रिया पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शाहिद बहुत गर्मजोशी से भरे थे और उनकी कोई निश्चित प्रतिक्रिया नहीं थी। जब वे दोनों मिले तो एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई। बता दें कि शाहिद कपूर पकंज कपूर और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। 
The Kerala Story: सुदीप्तो सेन की फिल्म के खिलाफ रची जा रही साजिश? द केरल स्टोरी को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed