फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूरज पर सिर्फ मंगल ही नहीं बाकी सारे ग्रह भी भारी, दर्शक नहीं आए तो सिनेमाघरों में शोज कैंसिल होने शुरू

Tue, 17 Nov 2020 05:35 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Nov 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Suraj Pe Mangal Bhari movie shows cancelled in Gaiety and Maratha Mandir
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत सरकार से मिल गई है और इनके मालिकों ने सिनेमाघर खोल भी दिए हैं लेकिन सिनेमाघरों की चौखट पर दर्शकों का आना जाना बहुत ही कम है। रविवार 15 नवंबर को देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद पहली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। मुंबई के दो बड़े सिनेमाघरों में तो दर्शकों की कमी के चलते फिल्म के शोज ही कैंसिल कर दिए गए।

Suraj Pe Mangal Bhari movie shows cancelled in Gaiety and Maratha Mandir
सूरज पर मंगल भारी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सिनेमाघरों के मालिकों और फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' के निर्माताओं को आशा थी कि जब यह इकलौती फिल्म देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो इसकी वजह से दर्शक जरूर सिनेमाघरों में कदम रखेंगे। लेकिन, उनकी आशाओं पर तब पानी फिर गया जब मराठा मंदिर और गेटी गैलेक्सी जैसे सिनेमाघरों ने अपने रात को चलने वाले शोज को रद्द कर दिया। कारण ये बताया गया है कि एक शो के लिए उन्हें कम से कम 30 लोग चाहिए जो कि इस फिल्म को देखने के लिए नहीं जुट पा रहे हैं। इस वजह से इस फिल्म के रात के शो रद्द किए गए।

Suraj Pe Mangal Bhari movie shows cancelled in Gaiety and Maratha Mandir
सूरज पर मंगल भारी - फोटो : फाइल

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इन कलाकारों के अलावा सुप्रिया पिलगांवकर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, अनु कपूर और विजय राज भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suraj Pe Mangal Bhari movie shows cancelled in Gaiety and Maratha Mandir
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों में इतने सारे काबिल कलाकारों के होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। इस फिल्म की कहानी 90 के दशक में मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी मंगल और सूरज की है जो अनजाने में एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

विज्ञापन
Suraj Pe Mangal Bhari movie shows cancelled in Gaiety and Maratha Mandir
डीडीएलजे, मराठा मंदिर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वही बात करें अगर मराठा मंदिर में वर्षों से चल रही शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'डीडीएलजे' यानी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की तो सिनेमाघर में इस फिल्म को दर्शक मिलने शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद मराठा मंदिर में इस सुपरहिट फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों के हालात सुधारने के मकसद से यशराज फिल्म्स स्टूडियोज ने अपनी फिल्मों की एक बड़ी लाइब्रेरी देश भी में मल्टीप्लेक्सेज को मुफ्त में चलाने के लिए दी। नई फिल्म से ज्यादा तो पुरानी ही कमाल कर रही हैं।

शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की तस्वीर को स्वरा भास्कर ने बताया 'घटिया फोटोशॉप', ट्विटर पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed