{"_id":"656aa0384cbfaa2a68033c20","slug":"suresh-wadkar-do-not-like-ar-rahman-way-of-working-when-he-saw-1st-time-oscar-winner-singer-react-like-this-2023-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suresh Wadkar: जब रहमान को पहली बार देखकर वाडेकर के मुंह से निकला, अरे दिलीप तुम!, पसंद नहीं काम करने का तरीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suresh Wadkar: जब रहमान को पहली बार देखकर वाडेकर के मुंह से निकला, अरे दिलीप तुम!, पसंद नहीं काम करने का तरीका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:46 AM IST
सार
संगीतकार ए आर रहमान की फिल्म 'रोजा' कई भाषाओं में डब हुई थी। मराठी वर्जन के सभी गाने सुरेश वाडेकर ने गाए थे। 'रोजा' के हिट होने के बाद सुरेश वाडकर को ए आर रहमान के बारे में पता चला।
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश वाडेकर और ए आर रहमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान के संगीत निर्देशन में हर गायक काम करना चाहता है, लेकिन हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज गायक सुरेश वाडकर को ए आर रहमान के काम करने का तरीका पसंद नहीं है। इसीलिए फिल्म 'रंगीला' के गीत गाने के बाद दोबारा सुरेश वाडकर ने ए आर रहमान के साथ काम नहीं किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश वाडेकर ने इस बात का खुलासा किया किया कि उन्हें ए आर रहमान के काम करने का तरीका उन्हें पसंद नहीं है।
2 of 5
ए आर रहमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार ए आर रहमान की फिल्म 'रोजा' कई भाषाओं में डब हुई थी। मराठी वर्जन के सभी गाने सुरेश वाडेकर ने गाए थे। 'रोजा' के हिट होने के बाद सुरेश वाडकर को ए आर रहमान के बारे में पता चला। लेकिन पहली बार जब सुरेश वाडकर मद्रास (चेन्नई) में रिकॉर्डिंग के दौरान ए आर रहमान से मिले तो उन्हें देखकर चौक गए। सुरेश वाडेकर कहते हैं, 'सालों पहले जब मैं ए आर रहमान से मिला था, तब उन्हें दिलीप के नाम से जानता था। 'रोजा' के गाने हिट हुए तो मुझे पता था कि ए आर रहमान नाम का कोई नया संगीतकार हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि दिलीप ही ए आर रहमान है।'
3 of 5
सुरेश वाडेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार ए आर रहमान की फिल्म 'रंगीला' में सुरेश वाडेकर ने 'प्यार जाने ये कैसा है,क्या कहे ये कुछ ऐसा है' कविता कृष्णमूर्ति के साथ गाया था। सुरेश वाडेकर कहते हैं, 'एक दिन मद्रास (चेन्नई) से फोन आया कि ए आर रहमान की फिल्म में गाना है। मैं ए आर रहमान का नाम सुन चुका था क्योंकि उनकी फिल्म 'रोजा' हिट हुई थी। वहां जाने के बाद पता चला कि उनकी दिनचर्या बहुत अलग है। वह दोपहर को सोकर उठते है और दो बजे से देर रात तीन चार बजे तक काम करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ए आर रहमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायक सुरेश वाडेकर कहते हैं, 'जब ए आर रहमान आए तो उन्हें देखकर मैं अचंभित होकर चिल्लाकर कर कहा अरे, दिलीप तुम? मुझे गीतकार महबूब ने बताया कि यही रहमान साहब है। तब मुझे पता चला कि दिलीप ने इस्लाम कबूल कर लिया है। मेरे लिए यह शॉकिंग बात थी की दिलीप ही रहमान है। उन्होंने मुझे 'प्यार जाने ये कैसा है,क्या कहे ये कुछ' की धुन सुनाई। मुझे बहुत अच्छा लगा और बहुत खुश हुआ। इसके बाद उन्होंने मुझे एक और गाने के लिए बुलाया, लेकिन उनके काम करने का तरीका मुझे पसंद नहीं आया।'
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश वाडेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजश्री के चैनल राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में सुरेश वाडेकर कहते हैं, 'जब ए आर रहमान ने दूसरी बार गाने के लिए बुलाया तो उस गाने की रिकॉर्डिंग उनके असिस्टेंट ने कराई। गाने रिकॉर्ड करके जब मैं और साधना सरगम होटल जा चुके तब ए आर रहमान रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए और गाने में थोड़ा बहुत बदलाव चाह रहे थे। इस बात को लेकर हमारे और उनके बीच बहस हो गई। उनको गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान खुद रहना चाहिए। खैर, उस घटना के बाद ना तो उन्होंने मुझे बुलाया और ना ही फिर कभी मैने ए आर रहमान के लिए गाया। वह बहुत ही टैलेंटेड हैं, अच्छा काम करते हैं, हमें उन पर बहुत गर्व है। पहली बार उनकी वजह से हिंदुस्तान को ऑस्कर मिला है, इसलिए उनका अभिनंदन करता हूं। लेकिन उनके काम करने का तरीका मुझे पसंद नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।