फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सेक्रेड गेम्स 2' में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की लीडर है ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू में खोले कई राज

Tue, 13 Aug 2019 12:14 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 13 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Surveen Chawla talks about sacred games 2 in an interview
surveen chawla - फोटो : amar ujala

35 साल की सुरवीन चावला हिंदी सिनेमा में महिला किरदारों के चाल, चरित्र और चेहरे में हुए बदलाव का बड़ा कारक रही हैं। छोटे परदे की इस भोली सूरत वाली सुपरहिट अदाकारा ने फिल्म हेट स्टोरी 2 में बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया। अब वह सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की लीडर के तौर पर दिखने वाली हैं।

Surveen Chawla talks about sacred games 2 in an interview
surveen chawla, anurag kashyap - फोटो : amar ujala

सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के पहले तीन एपीसोड्स ने ये तो संकेत दे दिया है कि आप इस बार क्या धमाका करने वाली हैं, आपके किरदार जोजो और गणेश गायतोंडे के बीच और क्या कुछ पकने वाला है?
सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन मेरी मौत से शुरू होता है। अब दूसरे सीजन में कहानी थोड़ी पीछे जा रही है तो मैं पहले सीजन में अपनी कमी की भरपाई इस बार करने की कोशिश कर रही हूं। उसने अपने अतीत के संघर्ष को कैसे जीता है और कैसे वह एक एस्कॉर्ट सर्विस की मालकिन बनी, इसके अलावा इस बार जोजो और गणेश गायतोंड़े के तूफानी रिश्तों पर भी फोकस रहने वाला है।

Surveen Chawla talks about sacred games 2 in an interview
surveen chawla - फोटो : amar ujala

कहीं तो होगा या कसौटी जिंदगी की जैसे धारावाहिकों की चारू और कसक बजाज और कहां सेक्रेड गेम्स की जोजो? अपने किरदारों के इस विकास के बारे में आपका क्या कहना है?
लोगों को समय के साथ विकसित होना ही चाहिए। एक जगह से दूसरी जगह तक छलांग लगानी ही चाहिए। स्थिर रहने में जीवन नहीं है। अपनी खींची लकीरों को खुद ही दूसरी लंबी लकीर खींचकर छोटा करते रहना ही विकास है। अंत में क्या हुआ या होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है, ज्यादा अहम ये है कि इस प्रक्रिया को आपने जिया। एक किरदार में घूंघट में रहना और दूसरे किरदार में गालियां देना, यही एक कलाकार का विकास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surveen Chawla talks about sacred games 2 in an interview
surveen chawla - फोटो : amar ujala

तो जो लोग आपके किरदारों को प्यार करते रहे हैं, वे प्रशंसक जोजो से नफरत भी तो कर सकते हैं?
जोजो को मिली नफरत ही मेरा इनाम है। देखिए, मैंने कभी अपने करियर के लिए न तो कोई योजना बनाई और न ही इस हिसाब से फैसले ही लिए। मैं सिर्फ वह नहीं करती हूं जो मुझे पसंद नहीं आता। किरदारों के साथ प्रयोग करते रहना, नए नए तरह से खुद को पेश करना, इसमें मुझे आनंद मिलता है। मैं खुद को किसी खांचे में फिट करके नहीं रखना चाहती।

ये भी पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' में ऐसा है कल्कि का किरदार, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने वेब सीरीज के खोले कई राज

विज्ञापन
Surveen Chawla talks about sacred games 2 in an interview
surveen chawla - फोटो : amar ujala

फिल्म उद्योग के नजरिए में अभिनेत्रियों के मां बनने के बाद भी उनके साथ काम करने को लेकर आए बदलाव के बारे में आपका क्या कहना है?
जो महिलाएं मां बनने के बाद घर की और दफ्तर की जिम्मेदारियां बखूबी संभाल रही हैं, उन सबको मैं सलाम करती हूं। मैं खुद को भी इस परिवर्तन का हिस्सा मानती हूं और उन सारे निर्माताओं और निर्देशकों को इस बदलाव के लिए साधुवाद देती हूं जिन्होंने इस नजरिए को वजन दिया कि अगर पुरुष पिता बनने के बाद घर और दफ्तर संभाल सकता है तो एक अभिनेत्री क्यों नहीं। गर्भवती रहने के दौरान मैंने सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन शूट किया और मां बनने के बाद दूसरा, दोनों बार मुझे इस सीरीज के मेकर्स का बहुत समर्थन और साथ मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed