फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा और सुशांत के बीच हुई Whatsapp चैट से हुआ खुलासा, मौत से पहले इस मुद्दे पर हुई थी दोनों के बीच बात

Tue, 18 Aug 2020 09:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Aug 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Disha Salian Whatsapp Chat Leaked revealed these big deal
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के अलावा उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी चर्चा में है। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी। वहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया। यूजर्स का आरोप था कि सुशांत और दिशा की मौत में आपस में लिंक है। दिशा सालियान डेथ केस में भी अब कई नए खुलासे हो रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput And Disha Salian Whatsapp Chat Leaked revealed these big deal
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अब सुशांत और दिशा के केस में नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह और दिशा सलियन दोनों ही अप्रैल के महीने से टच में थे। दोनों के बीच काम के सिलसिले में कई बार बात हुई थी। सामने आए दोनों के चैट से साफ पता चल रहा है कि दिशा एक्टर का पीआर मैनेज कर रही थीं। 

Sushant Singh Rajput And Disha Salian Whatsapp Chat Leaked revealed these big deal
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

इस चैट के मुताबिक दिशा, सुशांत से कई बड़े प्रोजेक्ट पर बात कर रही थीं। इसके अलावा सुशांत की चैट से ये भी साफ है कि उनके पास कई टीवी कमर्शियल्स के ऑफर आ रहे थे। जिनमें से कुछ के लिए सुशांत ने दिशा से बात करने के लिए भी कहा था और कुछ के ऑफर्स उन्होंने ठुकरा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Disha Salian Whatsapp Chat Leaked revealed these big deal
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के बीच ये वॉट्सऐप ये चैट 2,7,9 और 11 अप्रैल को हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच ये चैट काफी प्रोफेशनल थी। एक्टर को दिशा ने एक तेल का एड करने के लिए कहा था। इस एड के लिए उन्हें 60 लाख की बड़ी रकम ऑफर की जा रही थी। चैट में सुशांत ने सिद्धार्थ पिठानी का भी नाम लिया है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Disha Salian Whatsapp Chat Leaked revealed these big deal
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि दिशा सालियान ने आठ जून को कथित तौर पर एक बिल्डिंग से खुदकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के ठीक एक हफ्ते बात सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने भी आत्महत्या की थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed