फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सैनन से नजदीकियां बनी सुशांत-अंकिता के ब्रेकअप की वजह!

Mon, 09 May 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 May 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput and Kriti Sanon are dating

हाल में जब सुशांत सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया कि उनका अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेक-अप हो चुका है तभी ऐसी बातें और तस्वीरें आईं, जिनसे पता लगा कि वह अपनी जिंदगी में वाकई आगे बढ़ गए हैं। नई फिल्म में शूटिंग में लगे सुशांत के साथ उनकी हीरोइन कृति सैनन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों इस समय विदेश में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र और इंस्टाग्राम की तस्वीरें बता रही हैं कि सुशांत और कृति लगातार नजदीक आ रहे हैं।



फिल्मी सूत्रों के अनुसार सिर्फ शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिताते बल्कि उसके बाद भी दोनों साथ ही रहते हैं। कृति को अपने दोस्तों को यह बताते भी सुना गया है कि वह इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दौर में हैं। पिछले दिनों कृति और सुशांत ने अपनी नजदीकियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में डाली थीं। जिम में दोनों को साथ देखा जा सकता है और उनकी सेल्फियां भी लगातार आ रही हैं।

कुछ दिनों पहले की एक तस्वीर काफी चर्चित हुई जिसमें सुशांत घुटनों पर बैठे कृति से कुछ कह रहे हैं। क्या सुशांत ने कृति को प्रपोज कर दिया है? साफ है कि दोनों ऐक्टर एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं। कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या कृति की वजह से अंकिता-सुशांत का ब्रेक-अप हुआ?

इसी के जवाब में सुशांत ने ट्विटर पर लिखा था कि न तो अंकिता ‘अल्कोहलिक’ है और न ही मैं ‘वुमनाइजर’ हूं। लोग समय के साथ समझदार होते हैं और जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि कोई भी अलगाव दुर्भाग्यपूर्ण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed