अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 80 दिन बीत चुके हैं। पहले मुंबई पुलिस फिर बिहार की पुलिस, उसके बाद सीबीआई को ये मामला ट्रांसफर कर दिया गया। इस केस की गहराई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही अभी तक जांच एजेंसी अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच पाई है। इस मामले को सुलझने को कितना वक्त और लगेगा, ये कहा नहीं जा सकता। सुशांत की मौत बिलकुल अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की मौत की याद दिलाती है। इन दोनों की मौत में कई समानताएं हैं।
क्या मर्लिन मुनरो की तरह उलझी रह जाएगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी? जानें कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जून को सुशांत का शव उनके फ्लैट पर मिला। कुछ दिनों तक मुंबई पुलिस इसे आत्महत्या बताती रही। लेकिन लोग ये बात मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सुशांत के परिवार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई और आरोपी बनीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। अब कहा ये जा रहा है कि सुशांत ड्रग्स लेते और शायद यही वजह उन्हें मौत के मुंह तक ले गई।
मर्लिन की मौत बनी गुत्थी
हॉलीवुड की सदाबहार खूबसूरत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई। 5 अगस्त 1962 को मर्लिन का शव उनके घर पर मिला। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उनकी मौत ड्रग के ओवरडोज से हुई लेकिन कुछ इसे आत्महत्या कहते हैं। पुलिस ने जब पहली बार उनकी लाश देखी थी, तो उनका मानना था कि मर्लिन की हत्या हुई है। कई सालों तक इस मामले की जांच चली लेकिन मार्लिन मुनरो की मौत का रहस्य आज तक नहीं खुल पाया।
सुशांत सिंह राजपूत को समय से आगे का अभिनेता कह सकते हैं। उनकी सोच, उनके इरादे और उनकी हरसतें दूसरे अभिनेताओं से काफी अलग थीं। शायद कभी किसी अभिनेता ने चांद पर जाने की ख्वाहिश न जताई हो लेकिन सुशांत ऐसा करना चाहते थे। किसी ने आसमान निहारने के लिए अपने घर महंगी दूरबीन न लगाई हो, लेकिन सुशांत की जिंदगी का ये एक हिस्सा था। अफसोस इस बात का है कि लोग सुशांत की इन आदतों को जानते तो थे लेकिन मानते नहीं थे।
जमीन से आसमान तक 'मुनरो'
मर्लिन मुनरो का नाम अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी से लेकर गायक फ्रैंक सिनात्रा और बेसबाल खिलाड़ी जो डिमैगियो तक से जुड़ा। उन्होंने जिंदगी को ऊचाइयों से भी देखा और नाकामी भी उनके साथ ही चली। उनके अभाव वाले बचपन के किस्से, अनाथालय में पलने की बात जैसी बातें कुछ किताबों में दर्ज हैं।
बिना धूम धड़ाके के खत्म हुआ खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया, निया शर्मा बनीं विजेता लेकिन हार गया शो