सब्सक्राइब करें

SSR: प्लेन उड़ाया, लेकिन इस ट्रेन में नहीं बैठ पाए सुशांत, जानें कितने सपने रह गए हमेशा के लिए अधूरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 22 Mar 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput birthday anniversary actor saw 50 dreams only 11 completed 39 dream remained unfulfilled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत सिनेमा की दुनिया का एक ऐसा सितारा था, जो साल 2020 में सितारों की ही दुनिया में कहीं खो गया। सुशांत को जितना याद किया जाए उतनी ही उनकी झलकियां लोगों के सामने आ जाती हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे साथ न हों, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में बसी हुई हैं। यही कारण है आज उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर में फैले उनके फैंस अभिनेता के लिए आज दीवाने हैं। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा जाने वाले सुशांत बहुत ही जिंदा दिल इंसान थे और इसी जिंदादिली के कारण सुशांत ने अपने जीवन में 50 सपने देखे थे, जिनमें से वह सिर्फ 11 सपने ही पूरे कर पाए और 39 सपने उनके अधूरे रह गए। आज सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनकी यादों को एक बार फिर दिलों में भरने के लिए हम आपको अभिनेता के अधूरे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं...  

Trending Videos
sushant singh rajput birthday anniversary actor saw 50 dreams only 11 completed 39 dream remained unfulfilled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

21 जनवरी 1986 के दिन बिहार के पटना शहर में एक ऐसे लड़के का जन्म हुआ था, जो बड़ा होकर एक सफल अभिनेता होने के साथ ही एक जिंदा दिल इंसान भी था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के अकेले भाई और अपने पिता का एकमात्र सहारा थे। सुशांत ने बड़े होते-होते बहुत से सपने देखे थे, जिन्हें वह हर हाल में पूरा करना चाहते थे। उनमें से एक अभिनेता बनना भी था। टीवी पर्दे के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान पाने वाले अभिनेता ने बॉलीवुड में अपना सफर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काई पो चे' से किया था। पहली ही फिल्म में सुशांत ने अदाकारी का ऐसा जौहर दिखाया कि बॉलीवुड में मौजूद बड़े-बड़े दिग्गज सेलेब्स अभिनेता की प्रतिभा के कायल हो गए थे।
The Night Manager: ‘हमसे तुम दोस्ती कर लो’ गाने के हीरो की 20 साल बाद वापसी, अनिल कपूर ने बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput birthday anniversary actor saw 50 dreams only 11 completed 39 dream remained unfulfilled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़े उनके सपनों की लिस्ट खूब वायरल हुई थी। उस लिस्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की पहली इच्छा प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखाना तक शामिल था। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। उनके पटना वाले घर में भी उनकी कई बाइक मौजूद हैं। वह हमेशा से ही लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे। इसी के साथ सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सीमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयार कराना, महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं। सुशांत जिस स्पीड से अपने सपनों को पूरा कर रहे थे, तो कहना गलत नहीं होगा कि अगर वह जीवित होते हैं, तो वह अपने बचे 39 सपनों को जरूर पूरा कर लेते, लेकिन ऐसा हो न सका।
News18 Hindi
News18 Hindi

News18 Hindi

sushant singh rajput birthday anniversary actor saw 50 dreams only 11 completed 39 dream remained unfulfilled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक से बढ़कर एक फिल्में करके धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले इस अभिनेता ने अचानक एक दिन अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। 14 जून 2020 का वह काला दिन कोई नहीं भूल सकता। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए। कई लोगों ने तो सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शूरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है और आज भी सुशांत की मौत एक गुत्थी ही बनी हुई है।
News18 Hindi

News18 Hindi
News18 Hindi

विज्ञापन
sushant singh rajput birthday anniversary actor saw 50 dreams only 11 completed 39 dream remained unfulfilled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इन 9 सपनों को भी जी चुके थे सुशांत

  • बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना
  • सर्न पर जाना
  • तीरंदाज बनना
  • सेनोट्स में तैरने का सपना
  • अपने कॉलेज जाकर एक शाम बिताना
  • एक शक्तिशाली दूरबीन के माध्यम से एंड्रोमेडा को देखना
  • ब्लू होल में जाकर तैरना
  • डिज्नीलैंड पार्क जाना
  • सिमेटिक्स का प्रयोग करना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed