एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हालिया रिलीज फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म की सक्सेस के बाद सुशांत अपनी आने वाली फिल्म सोनचिड़िया (Sonchiraiya) में जुट गए हैं। 21 दिसंबर को सुशांत 33 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन करीबियों के साथ ही सेलिब्रेट किया।
सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर घर पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड, कैमरा देख ऐसे दिए रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को सुशांत सिंह के अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति सेनन (Kriti Sanon) को स्पॉट किया गया। खबरों के मुताबिक अगस्त 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था हालांकि उसके बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं।
#kritisanon snapped in bandra @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बर्थडे के मौके पर कृति सेनन उन्हें विश करने पहुंचीं। इस दौरान कृति ने टॉप और ट्रैक्स पैंट पहन रखे थेे। व्हाइट शूज के साथ कृति कैजुअल लुक में थीं। मीडिया को देख कृति सेनन ने हाथ हिलाया। वहीं काय पो छे, एमएस धोनी और केदानाथ जैसी फिल्मों के स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म सोन चिरैया का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर में सुशांत सिंह का बागी लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुशांत यहीं नहीं रुके, आर्मी डे के मौके पर सुशांत ने अपने फैंस को एक और तोहफा देकर हैरान कर दिया।
आर्मी डे के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की एक और फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। इस फिल्म का नाम है राइफलमैन। टीजर वीडियो को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म सेना और उसकी बहादुरी पर आधारित होगी।
And a new journey begins... #RIFLEMAN 🇮🇳@adgpi @abundantia_ent @poojafilms pic.twitter.com/ulTIoQcz2z
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था, 'मैं 12 फिल्मों के लिए बातचीत में हूं। मुझे नहीं पता कि इनमें से कौन सी पहली फिल्म होगी जो शुरू होगी लेकिन जो दो फिल्में अभी भी पाइपलाइन में है। ये मुझे तय करना है कि मैं अगला कौन सा प्रोजेक्ट करूंगा और इसके बाद मेरी फिल्में कैसा प्रदर्शन करती है इस पर निर्भर करेगा।'