फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंतिम संस्कार में सिद्धार्थ पिठानी के चेहरे पर नहीं था दुख', सुशांत के भाई बोले- संदीप सिंह पर हो थर्ड डिग्री में पूछताछ

Sun, 23 Aug 2020 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 23 Aug 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput brother MLA Neeraj Bablu says Sidharth Pithani and Sandeep ssingh must be arrested
सुशांत के साथ नीरज, सिद्धार्थ पिठानी और संदीप सिंह - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी पर पहले दिन से ही शक जताया जा रहा है। कई लोग इसे हत्या बता चुके हैं। हालांकि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब ये केस सीबीआई के हाथों में चला गया है। सुशांत के परिवार को भरोसा है कि अब इस केस में जो भी सच होगा वो सामने आ जाएगा। सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा है कि सिद्धार्थ पिठानी और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

Sushant singh rajput brother MLA Neeraj Bablu says Sidharth Pithani and Sandeep ssingh must be arrested
सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज सिंह राजपूत(फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

न्यूज एजेंसी एएनाआई के मुताबिक, नीरज सिंह ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई सही दिशा में काम कर रही है, ये देखकर हम लोगों में काफी उम्मीद जगी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि दोषी पकड़े जाएंगे। सिद्धार्थ पिठानी को निश्चित रूप से गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब हम सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए गए, तो हमने देखा कि पिठानी के चेहरे पर कोई दुख नहीं था। उसकी गतिविधियों पर संदेह है। वह सुशांत का सहयोगी हुआ करता था।'

Sushant singh rajput brother MLA Neeraj Bablu says Sidharth Pithani and Sandeep ssingh must be arrested
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : Social Media

नीरज सिंह ने संदीप सिंह को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'संदीप ने भी मेरे भाई की मौत के ठीक दस दिन बाद मीडिया में लोगों को क्लीनचिट देना शुरू कर दिया। वह एक गैंगस्टर की तरह काम कर रहा था। मुझे भरोसा है कि सीबीआई जांच करेगी और इस मामले में नतीजे पर आएगे। मेरा मानना है कि इस मामले में सच्चाई को सामने लाने के लिए थर्ड डिग्री महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput brother MLA Neeraj Bablu says Sidharth Pithani and Sandeep ssingh must be arrested
सुशांत के घर सीबीआई की टीम - फोटो : ANI

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जुटी सीबीआई शनिवार को डेथ सीन रिक्रिएट करने बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा सुशांत का रसोइया नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सुशांत की मौत के वक्त ये दोनों लोग घर पर मौजूद थे। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने कूपर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput brother MLA Neeraj Bablu says Sidharth Pithani and Sandeep ssingh must be arrested
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर करीब ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंचे। पांच घंटों से भी ज्यादा समय तक टीम घर में रही। सबसे पहले इमारत की छत पर गई, उसके बाद फ्लैट में दाखिल हुई। इस दौरान टीम ने सुशांत के बेडरूम की तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाया। अधिकारियों के मुताबिक, टीम जांच कर रही है कि क्या बेडरूम में आत्महत्या की जा सकती है या नहीं। इससे पहले, सीबीआई टीम ने नीरज और पिठानी के बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक, नीरज और सिद्धार्थ ने 13 जून की रात से लेकर 14 जून की घटना की सिलसिलेवार की जानकारी दी।

जब सरेआम गौहर खान को एक शख्स ने मारा था थप्पड़, ये थी वजह
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed