फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आदित्य चोपड़ा का बड़ा बयान, शेखर कपूर के आरोपों को बताया गलत

Sat, 18 Jul 2020 05:52 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case aditya chopra reveals on his statement
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक महीने से अधिक वक्त बीत गया है। पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। आज इस मामले में मुंबई पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें आदित्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात कही।

sushant singh rajput case aditya chopra reveals on his statement
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक आदित्य चोपड़ा ने मुंबई पुलिस को बताया कि यशराज फिल्म्स की फिल्म पानी छूटने के बाद सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे। याद दिला दे कि हाल ही में निर्देशक शेखर कपूर ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में कहा था कि फिल्म पानी के बंद हो जाने के चलते सुशांत सिंह राजपूत  टूट गए थे।

sushant singh rajput case aditya chopra reveals on his statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्रों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने अपने बयान में आगे इस बात का भी जिक्र किया कि जिस वक्त संजय लीला भंसाली ने सुशांत को फिल्म रामलीला का ऑफर किया था, उस वक्त सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट यश राज के साथ नहीं था। इस मामले में याद दिला दें कि संजय लीला भंसाली ने मुंबई पुलिस को बताया था कि उन्होंने सुशांत को कई फिल्में ऑफर की थीं, जिन में फिल्म रामलीला भी शामिल थी, लेकिन बात नहीं बन पाई और बाद में फिल्म में रणवीर सिंह को लिया गया। वहीं रामलीला में एक गाने भी खासतौर पर अंकिता लोखंडे के लिए बनाया गया था, लेकिन जब अंकिता से भी बात नहीं बन पाई तो उस गाने को फिल्म में इस्तेमाल ही नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case aditya chopra reveals on his statement
यश राज फिल्म्स, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पानी को लेकर भी आदित्य चोपड़ा ने शेखर कपूर के सभी आरोपों को नकार दिया। आदित्य ने अपने बयान में कहा कि अगर वो फिल्म पानी नहीं बनाना चाहते थे तो फिल्म में पांच- छह करोड़ रुपये का खर्चा क्यों करते। बता दें कि इस बात का जिक्र तो शेखर कपूर ने भी अपने बयान में किया था कि फिल्म पानी में करीब पांच से सात करोड़ रुपये का खर्चा किया गया था लेकिन बावजूद इसके फिल्म बंद हो गई। सुशांत का यश राज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। जिसकी तीसरी किश्त फिल्म पानी थी।

विज्ञापन
sushant singh rajput case aditya chopra reveals on his statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर ने ईमेल के जरिए अपना बयान पुलिस को भेज दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेखर ने अपने बयान में लिखा था, 'यशराज ने पांच से सात करोड़ रुपये इसके प्री प्रोडक्शन पर खर्च भी कर दिए थे और सुशांत ने फिल्म के लिए तारीखें भी तय कर ली थीं। फिल्म में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वह किरदार के लिए इतने उत्साहित थे कि वर्कशॉप के दौरान उनका जुनून दिखाई देता था। फिल्म को लेकर मुलाकातों के दौरान वह मेरे साथ ही रहते थे इसलिए हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए थे। हम आपस में निजी जिंदगी की बातें भी किया करते थे। इस फिल्म के चक्कर में सुशांत ने कई फिल्में छोड़ दी थीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed