सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है, मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत बिहार के रहने वाले थे और पटना से दिल्ली और फिर मुंबई का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था। पटना में पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने सवाल उठाए हैं। चलिए जानते हैं सुशांत की बहनों के बारे में...
चार बहनों के इकलौते भाई थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए रानी, मीतू, प्रियंका और श्वेता में कौन- क्या करता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू सिंह
नीतू सिंह उर्फ रानी सुशांत की सबसे बड़ी बहन हैं। सुशांत अपनी बड़ी बहन को मां का दर्जा देते थे क्योंकि सुशांत की मां का निधन बहुत पहले ही हो गया था। ऐसे में नीतू सिंह ने ही एक मां की तरह सुशांत का ख्याल रखा। नीतू की शादी ओपी सिंह से हुई है जो हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और सीएम के विशेष अधिकारी हैं।
मीतू सिंह
मीतू सिंह क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। वे स्टेट लेवल क्रिकेटर रही हैं। मीतू मुंबई में ही रहती हैं और जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी, वह भी उनके घर पहुंची थीं। मीतू सिंह को सुशांत रूबी दी के नाम से बुलाते थे। सुशांत की उनकी सभी बहनों से बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।
प्रियंका सिंह
प्रियंका सिंह शादीशुदा हैं और दिल्ली में अपने पति सिद्धार्थ तंवर के साथ रहती हैं। दोनों ही पेशे से वकील हैं। सिद्धार्थ दिल्ली हाई कोर्ट में साल 2007 से ही वकालत कर रहे हैं। प्रियंका सुशांत के साथ मुंबई में भी रह चुकी हैं। प्रियंका सिंह पर रिया चक्रवर्ती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
श्वेता सिंह कीर्ति
सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम में श्वेता सिंह सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। वह अपने पति विशाल कीर्ति के साथ अमेरिका में रहती हैं। श्वेता की शादी 2007 में हुई थी। वे अक्सर अपने भाई के साथ होने वाली बातचीत की झलक सोशल मीडिया के जरिए देती हैं।