फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने नष्टकर दिए दिशा सालियान केस से जुड़े सबूत, अब बोले गलती से हो गया

Sun, 02 Aug 2020 03:18 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Aug 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case bihar police investigationn disha salian death inadvertently deleted by Mumbai Police
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

जिस एक बात से मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूरी तरह इंकार करती रही है, बिहार पुलिस ने उसी में इस मामले का असली एंगल खोल निकाला है। ये मामला है सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का और रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस मामले से जुड़े सारे सबूत कथित तौर पर नष्ट कर दिए हैं। बिहार पुलिस ने इस मामले में अब दिशा सालियान के घर वालों से पूछताछ करने का फैसला किया है।

sushant singh rajput case bihar police investigationn disha salian death inadvertently deleted by Mumbai Police
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने यहां पहुंची बिहार पुलिस का संपर्क उनसे अब तक नहीं हो पाया है। बिहार पुलिस के सूत्रों का कहना है कि वह लगातार ठिकाने बदल रही हैं और सिर्फ वीडियो के जरिए अपनी बेगुनाही साबित करना चाह रही है। इस मामले में बनी बिहार पुलिस की एसआईटी का ये भी कहना है कि अगर वह बेगुनाह हैं तो फिर उन्हें सामने आना चाहिए।

sushant singh rajput case bihar police investigationn disha salian death inadvertently deleted by Mumbai Police
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

इस मामले की शनिवार और रविवार को हुई तफ्तीश में ये भी सामने आया है कि बिहार पुलिस सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत की खोज खबर लेने भी मालवणी थाने पहुंची थी। यहां पहले तो पुलिस ने उन्हें सब कुछ बताती रही लेकिन फिर किसी का फोन आने के बाद कह दिया गया कि इस जांच से संबंधित पूरा फोल्डर ही डिलीट हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस ने इस बारे में लैपटॉप से डाटा रिकवर करने में मदद करने का भी प्रस्ताव किया लेकिन मुंबई पुलिस ने इससे मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case bihar police investigationn disha salian death inadvertently deleted by Mumbai Police
बिहार पुलिस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत उसी रात हुई जिस रात रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का बांद्रा स्थित घर छोड़ा था। दिशा सालियान की मौत में शक की सुई उसके एक कथित मंगेतर पर भी घूमी थी लेकिन इस बारे में खबरें छपते ही मुंबई की एक पीआर एजेंसी इन खबरों से उसके कथित मंगेतर का नाम हटवाने के लिए सक्रिय हो गई थीं। इस बारे में कुछ दूसरी टैलेंट एजेंसियों ने भी अपने सूत्रों के जरिए मुंबई के पत्रकारों को फोन किए थे।

दिशा सालियान के निधन पर सुशांत ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि तो दी थी लेकिन इस घटना ने उन पर काफी असर डाला था। सुशांत के करीबी बताते हैं कि इस घटना के बाद सुशांत को डर लगने लगा था। सुशांत को शक था कि उनके खिलाफ लगातार अंग्रेजी न्यूज पोर्टलों पर लिखते रहे लोग उनका नाम इस केस में भी डाल देंगे और उन्हें फंसा देंगे।

विज्ञापन
sushant singh rajput case bihar police investigationn disha salian death inadvertently deleted by Mumbai Police
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सुशांत जो दो सिम कार्ड अपने साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी के नाम के इस्तेमाल करते थे, उनसे किसको किसको कॉल किए गए और उस पर किसके किसके फोन आए। इस मामले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किए जाने के लिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में जो अपील दायर की है, उसकी सुनवाई 5 अगस्त को होनी है।

सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने किया खुलासा, रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने के बाद कैसी थी दिवंगत अभिनेता की हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed