{"_id":"5f25371d8ebc3e9fa45f8a7c","slug":"sushant-singh-rajput-case-bihar-police-records-six-people-statements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: बिहार पुलिस ने दर्ज किए छह लोगों के बयान, बैंक से सुशांत के खाते की भी ली जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: बिहार पुलिस ने दर्ज किए छह लोगों के बयान, बैंक से सुशांत के खाते की भी ली जानकारी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 01 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
2 of 5
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पटना में 'आत्महत्या के लिए उकसाने' का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची थी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक बिहार पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है। उन्होंने वर्सोवा में रहने वालीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइया, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने आगे कहा कि 'बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेन देन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए।' बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत के बैंक खाते से उन्होंने 15 करोड़ रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। केके सिंह ने आरोप लगाया कि रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।