फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका की सुनवाई स्थगित, बारिश की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट बंद

Tue, 04 Aug 2020 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 04 Aug 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case bombay high court cbi enquiry pil postponed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की जांच को लेकर विवाद जारी है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी लेकिन मुंबई में बारिश की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई।

sushant singh rajput case bombay high court cbi enquiry pil postponed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी गई। भारी बारिश की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट का कामकाज आज बंद हो गया और सभी मामलों की सुनवाई अब कल होगी।

sushant singh rajput case bombay high court cbi enquiry pil postponed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मुंबई पुलिस के प्रमुख परमबीर सिंह ने इस मामले में सोमवार को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के समय बाइपोलर बीमारी से ग्रस्त थे। सुशांत पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर परेशान थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case bombay high court cbi enquiry pil postponed
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वहीं बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि 'दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं। हमें परेशान कर रहे हैं, न काम करने दे रहे हैं और न ही मदद कर रहे हैं।' बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही दिशा ने एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में जब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें बताया गया कि दिशा सालियान की फाइल गलती से डिलीट हो गई।

विज्ञापन
sushant singh rajput case bombay high court cbi enquiry pil postponed
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में नया खुलासा तब हुआ जब सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने जीजा ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को साझा किया है। सिद्धार्थ ने जो मैसेज साझा किया उसके मुताबिक सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। यही नहीं उनके जीजा ने यहां तक मैसेज किया था कि 'अपनी समस्याओं से मेरी बहन को दूर रखो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed