फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती से आज फिर पूछताछ करेगी सीबीआई, गौरव आर्या का भी होगा सवालों से सामना

Mon, 31 Aug 2020 06:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 31 Aug 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case CBI will interrogate rhea chakraborty again today
रिया चक्रवर्ती, गौरव आर्य - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई ने रिया को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

sushant singh rajput case CBI will interrogate rhea chakraborty again today
गौरव आर्या - फोटो : एएनआई

रिया के अलावा आज इस मामले में ईडी गौरव आर्या से पूछताछ करेगी। रिया की चैट में गौरव का नाम सामने आया था। दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई थी। गौरव रविवार को मुंबई के लिए रवाना हुए थे।

sushant singh rajput case CBI will interrogate rhea chakraborty again today
गौरव आर्य - फोटो : file photo

एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों पर गौरव ने कहा था कि इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। मैं उनसे (रिया) 2017 में मिला था।' आर्या गोवा के अंजुना में स्थित टैमारिंड होटल के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case CBI will interrogate rhea chakraborty again today
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

सीबीआई सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा।

विज्ञापन
sushant singh rajput case CBI will interrogate rhea chakraborty again today
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रविवार को पूछताछ के दौरान कुछ सवालों पर रिया चक्रवर्ती भड़क गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान रिया का व्यवहार सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा नहीं रहा। 

बाइस्कोप: कैमरे के सामने असली मोहब्बत कर बैठे कमल हासन और सारिका, दिलीप कुमार ने ठुकरा दिया अहम रोल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed