फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में ट्विस्ट, 14 जून को स्टाफ दीपेश ने फिल्ममेकर कुशल को डील के लिए किया था मैसेज

Mon, 31 Aug 2020 04:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 31 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case dipesh sawant sending whatsapp message to kushal zaveri
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। अभी तक रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी से लेकर कई अन्य के व्हाट्सएप चैट सामने आ चुके हैं। इस बीच सुशांत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत के व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ है। यह मैसेज 14 जून को ही भेजा गया था जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी।

sushant singh rajput case dipesh sawant sending whatsapp message to kushal zaveri
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत ने 14 जून को फिल्ममेकर कुशल जावेरी को मैसेज भेजा था। दीपेश सावंत ने यह मैसेज सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर किया था। इसी वक्त सुशांत के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश में उनके स्टाफ के बीच अफरा तफरी थी और सभी घबराए हुए थे। हालांकि जो चैट सामने आया है वो बेहद सामान्य है।   

sushant singh rajput case dipesh sawant sending whatsapp message to kushal zaveri
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुशल ने चैट शेयर किया है। दीपेश ने कुशल को मैसेज किया था- 'हाय सर, एसएसआर ने मुझे आपसे कंपनी को लेकर (एक ई कॉमर्स कंपनी) आपसे संपर्क करने के लिए कहा।' कुशल ने दोपहर 2:48 बजे दीपेश को जवाब दिया कि 'क्या भाई (सुशांत) सेफ हैं या नहीं। प्लीज रिप्लाई करो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case dipesh sawant sending whatsapp message to kushal zaveri
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

इसके बाद उन्होंने 3:34 बजे भी मैसेज भेजा। उन्होंने लिखा था, 'भाई हम लोग बाहर हैं, अगर आपको किसी चीज की जरूरत है तो हमें बताइए।' दीपेश ने कुशल के मैसेज का जवाब नहीं दिया। इससे पहले एक इंटरव्यू में कुशल ने बताया था कि वो उस दिन दोपहर में सो रहे थे इस वजह से तुरंत मैसेज का जवाब नहीं दे पाए थे। 

विज्ञापन
sushant singh rajput case dipesh sawant sending whatsapp message to kushal zaveri
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

इससे पहले कुशल ने सुशांत के कुछ व्हॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए थे। कुशल के मुताबिक, सुशांत किसी भी तरह के डिप्रेशन से नहीं जूझ रहे थे। इस चैट में सुशांत, कुशल को पहले मैसेज करते हैं। जिसमें लिखा है, 'कैसा है भाई? आप स्वस्थ हैं और कमाल कर रहे हैं। आपकी याद आती है। जय शिव शंभू... सुशांत'। सुशांत के इस मैसेज के जवाब में कुशल कहते हैं, 'तुमसे ये सुनकर अच्छा लगा भाई... मेरा स्वास्थ्य अच्छा है। लेकिन संघर्ष सबके लिए है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं। आशा करता हूं आपके साथ सब ठीक हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed