फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में आया इन तीन अभिनेत्रियों का नाम, एनसीबी ने की समन भेजने की तैयारी

Mon, 21 Sep 2020 03:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case drug case trouble in sara ali khan rakul preet singh and shraddha kapoor
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो जांच कर रही है। ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा किया है। रिया चक्रवर्ती और अन्य से पूछताछ के बाद अब एनसीबी मामले में समन भेजन की तैयारी में है।

 

Sushant singh Rajput case drug case trouble in sara ali khan rakul preet singh and shraddha kapoor
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। इसके अलावा सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने श्रद्धा कपूर के नाम का भी खुलासा किया था। श्रद्धा, सुशांत के साथ उनके फार्महाउस पर गई थीं। एनसीबी इन चारों को इस हफ्ते नोटिस भेजने वाली है।

Sushant singh Rajput case drug case trouble in sara ali khan rakul preet singh and shraddha kapoor
रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty

एनसीबी सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाएगी। बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत, सारा और रिया मुंबई के एक ही जिम में जाती थीं जहां से उनकी दोस्ती हुई। इसके अलावा श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक बार उनके फार्महाउस भी गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case drug case trouble in sara ali khan rakul preet singh and shraddha kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक टीवी चैनल के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को बताया कि सुशांत एक ड्रग एडिक्ट बन चुके थे। उनके लिए इससे निकलना मुश्किल हो रहा था। रिया ने कहा कि आठ जून को उन्होंने सुशांत का घर छोड़ दिया था। उस दौरान लॉकडाउन चल रहा था। सुशांत पर मीटू का आरोप लगने के बाद रिया ने सोचा कि वो अगर उनके साथ रहेंगी तो उनके करियर पर भी असर पड़ेगा।


 
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case drug case trouble in sara ali khan rakul preet singh and shraddha kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने आगे बताया कि सुशांत क्यूरेटेड मैरुआना (Marijuana) के 10 से 20 डोप्स लेते थे। वो इसका नियमित सेवन करते थे। लॉकडाउन में वो ड्रग्स का सेवन ज्यादा करने लगे थे। रिया कहती हैं कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग की दौरान सुशांत का ड्रग डोज बढ़ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed