फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप के समर्थन में आगे आईं पूर्व पत्नी कल्कि केकलां, कहा- 'आप महिलाओं की आजादी के लिए लड़ते आए हैं'

Mon, 21 Sep 2020 02:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap ex wife Kalki Koechlin come to support him after sexsual harassment allegation on him by Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, कल्कि केकलां - फोटो : file photo

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बॉलीवुड सितारे बंटे हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां बहुत से सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बीच अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री कल्कि केकलां ने उनका समर्थन किया है। 

Anurag Kashyap ex wife Kalki Koechlin come to support him after sexsual harassment allegation on him by Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, कल्कि केकलां - फोटो : file photo

कल्कि केकलां ने अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी, लेकिन यह दोनों साल 2015 में एक- दूसरे से अलग हो गए थे। कल्कि केकलां ने पूर्व पति अनुराग कश्यप का समर्थन करने हुए सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अनुराग कश्यप की तारीफ करते हुए उनके ऊपर लगे सभी तरह के आरोपों की आलोचना की है। 


Anurag Kashyap ex wife Kalki Koechlin come to support him after sexsual harassment allegation on him by Payal Ghosh
कल्कि केकलां - फोटो : instagram: kalkikanmani

कल्कि केकलां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोट साझा करते हुए लिखा, 'प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना। आप महिलाओं की आजादी के लिए अपनी स्क्रिप्ट्स के जरिए लड़ते रहे हो, आपने अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में उनकी सत्यनिष्ठा की रक्षा की है। मैं इसकी चश्मदीद रही हूं। आपने निजी और व्यावसायिक जिदंगी में मुझे हमेशा अपने बराबर समझा। तलाक के बाद भी आप मेरी सत्यनिष्ठा के लिए खड़े रहे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap ex wife Kalki Koechlin come to support him after sexsual harassment allegation on him by Payal Ghosh
कल्कि केकलां - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कल्कि केकलां ने नोट में आगे लिखा, 'जब हम साथ नहीं थे, तब भी अगर मैंने कार्यस्थल पर खुद को असुरक्षित महसूस किया तो अपने मेरा साथ दिया। यह एक खतरनाक दौर चल रहा है, जब कोई भी नतीजे के बारे में सोचे बिना किसी पर कोई भी आरोप लगा देता है। यह परिवारों, दोस्तों और देशों को तबाह कर रहा है, लेकिन इस आभासी रक्त-स्नान के इतर एक जगह है, जहां गरिमा है, अपने दोस्तों की ओर ध्यान देने की जरूरत है और मैं जानती हूं कि आपको वह जगह पता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@anuragkashyap10

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

विज्ञापन
Anurag Kashyap ex wife Kalki Koechlin come to support him after sexsual harassment allegation on him by Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, आरती बजाज - फोटो : instagram: anuragkashyap10/ artb

अपने नोट के आखिरी में कल्कि केकलां ने लिखा, 'अपनी गरिमा मत छोड़ना, मजबूती से डटे रहो और जो काम कर रहे हो, करते रहो। पूर्व-पत्नी की ओर से प्यार।' सोशल मीडिया पर कल्कि केकलां द्वारा लिखा अनुराग कश्यप के लिए यह नोट वायरल हो रहा है। इससे पहले अनुराग कश्यप की पहली पत्नी अंजलि बजाज ने भी उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में अनुराग कश्यप को रॉकस्टार बताया था। 

पढ़ें: अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वालीं पायल घोष आईं मुश्किलों में, ऋचा चड्ढा ने लिया कानूनी कार्रवाई करने का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed