फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वालीं पायल घोष आईं मुश्किलों में, ऋचा चड्ढा ने लिया कानूनी कार्रवाई करने का फैसला

Mon, 21 Sep 2020 02:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Sep 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha will take legal action against Payal Ghosh after connect her with Anurag Kashyap
पायल घोष, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: iampayalghosh/ anuragkashyap10/ therichachadha

अभिनेत्री पायल घोष ने बीते शनिवार को निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पहले यह बात ट्विटर के जरिए कही थी फिर रविवार को मीडिया के सामने आकर आरोप लगाए। इस दौरान पायल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल के बारे में भी गंभीर बात बोली थी। जिसके लिए अब ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। 

Richa Chadha will take legal action against Payal Ghosh after connect her with Anurag Kashyap
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल पायल घोष ने मीडिया के सामने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'अनुराग कश्यप ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जैसे ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल मेरे साथ कंफर्टेबल हैं।' पायल घोष के इन आरोपों पर ऋचा चड्ढा के वकील ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 

Richa Chadha will take legal action against Payal Ghosh after connect her with Anurag Kashyap
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

अपने वकील के बयान को ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उनके वकील ने बयान में कहा है, 'हमारी मुवक्किल, ऋचा चड्ढा किसी तीसरे पक्ष द्वारा लगाए आरोपों में उनका दोषपूर्ण तरीके से नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारी मुवक्किल का मानना है कि पीड़ित महिलाओं को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे कानून भी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं अपने कार्यस्थल में एक समान खड़ी हों। यह भी सुनिश्चित करें कि उनके कार्यस्थल पर उनकी गरिमा और स्वाभिमान संरक्षित है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

💪🏼

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha will take legal action against Payal Ghosh after connect her with Anurag Kashyap
ऋचा चड्ढा - फोटो : file photo

ऋचा चड्ढा के वकील के बयान में आगे लिखा है, 'किसी भी महिला को अन्य महिलाओं को असंतुष्ट, बेनुनियाद, झूठे आरोपों से परेशान करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमारी मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके अधिकारों और उपायों के लिए कानूनी सलाह दी जाएगी।' सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के वकील का यह बयान वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Richa Chadha will take legal action against Payal Ghosh after connect her with Anurag Kashyap
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

आपको बता दें कि 19 सितंबर को पायल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। रविवार को पायल घोष मीडिया का सामने आईं और बताया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें असहज महसूस करवाया। अभिनेत्री ने कहा, 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की। उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया। जो भी हुआ था, मुझे बुरा लगा वैसा होना नहीं चाहिए क्योंकि ना तो मैं उनके साथ काम कर रही थी, ना ही उनसे कोई जान पहचान है और ना ही हम दोस्त थे। हम बस मिले थे। कोई तुम्हारे पास काम के लिए आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि हर कोई उन सब चीजों के लिए तैयार है। उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया।'


पढ़ें: पायल घोष के खिलाफ अनुराग कश्यप की वकील ने जारी किया बयान, यौन शोषण के आरोपों पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed