दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारणों को लेकर शुरू पुलिस और सीबीआई जांच का नतीजा भले अब तक सावर्जनिक न हुआ हो लेकिन, इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दूसरे लोग लगातार लपेटे में आ रहे हैं। इस जांच के दौरान सामने आए नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में शनिवार को हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शिकंजा कसा, वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत की फिल्म ‘राब्ता’ के निर्देशक दिनेश विजन को पूछताछ के लिए फिर से तलब कर लिया है।
फिर उछला सुशांत के 'लापता' 17 करोड़ रुपये का मामला, फिल्म 'राब्ता' के निर्देशक फिर से तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक दिनेश विजन को भारत आने से पहले दुबई में अनिवार्य कोरोना टेस्ट कराना पड़ा और इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब वह दुबई में ही क्वारंटीन में हैं और स्वास्थ्य जांच के बाद हवाई यात्रा की अनुमति मिलने पर ही भारत आ सकेंगे। कंपनी के बयान में ये भी कहा गया है कि इस बारे में प्रवर्तन निदेशालय के सारे सवालों के जवाब वह पहले ही दे चुके हैं और अब पूछताछ के लिए कुछ भी बाकी नहीं है। फिर भी, दिनेश विजन भारत लौटने के बाद जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी उन 17 करोड़ रुपयों के बारे में छानबीन कर रही है जो सुशांत को दिनेश विजन की वर्ष 2017 में आई फिल्म 'राब्ता' के लिए कथित रूप से मिले थे। प्रवर्तन निदेशालय ये जानने की कोशिश में है कि ये धनराशि सुशांत को किस जरिए, कहां और किसने दी क्योंकि सुशांत के किसी भी बैंक खाते से इसकी जानकारी पाने में प्रवर्तन निदेशालय नाकाम रहा है। मैडॉक फिलम्स का इस बारे में कहना है कि जिस फिल्म ‘राब्ता’ के लेन देने के बारे में पूछताछ हो रही है, उसका सारा हिसाब किताब शूटिंग के दौरान हंगरी में टी सीरीज देख रही थी।
प्रवर्तन निदेशालय को ये पूरा मामला शुरू से संदिग्ध दिखता रहा है। टी सीरीज ने इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि जांच जिस दिशा में बढ़ रही है, उसमें पूछताछ का अगला नंबर टी सीरीज के अफसरों का भी लग सकता है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले की छानबीन के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने दिनेश विजन के घर पर छापा मारा था और वहां से कुछ कागजात बरामद किए थे।
फिल्म ‘राब्ता’ को बनाने में खर्च हुए कथित 50 करोड़ रुपये में से 17 करोड़ रुपये सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज होने की बात कथित रूप से बार बार सामने आ रही है। मैडॉक का कहना है कि उनके और सुशांत के बीच जितने भी पैसे का लिखित करार हुआ वह सब वह सुशांत को शूटिंग के बाद भारत लौटने पर दे चुकी है। शूटिंग के दौरान हंगरी में जो कुछ हुआ वह सब टी सीरीज की देखरेख में हुआ और टी सीरीज ही इस बारे में ठोस जानकारी और सबूत दे सकती है।
काजोल ने इस वजह से की कोरोना वायरस की तारीफ, अभिनेत्री ने महामारी को बताया 'टीचर ऑफ द ईयर'