फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में चश्मदीद का खुलासा और रोहित शेट्टी ने की फ्रीलांस वीडियोग्राफरों की मदद, पांच खबरें

Sat, 22 Aug 2020 05:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Aug 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Eyewitness reveled and Rohit Shetty helps Freelance Media Videographers entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले को लेकर आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। ये खुलासे सुशांत के करीबी दोस्त कर रहे हैं । हाल ही में रिया चक्रवर्ती के मुर्दाघर में जाकर सुशांत के शव को देखने का और 45 मिनट वहां बिताने का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है। अब इस बारे में वहां मौजूद चश्मदीद ने उस दिन का पूरा वाकया बताया है। इस दौरान उन्होंने संदीप सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।




सुशांत सिंह राजपूत केस: अब सुरजीत सिंह राठौर ने खोले मुर्दाघर के राज, शव देख ऐसा था रिया चक्रवर्ती का रिएक्शन
 

Sushant Singh Rajput Case Eyewitness reveled and Rohit Shetty helps Freelance Media Videographers entertainment news
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों नकारात्मकता का माहौल बढ़ता जा रहा है। कई मशहूर हस्तियां अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है, जहां पुलिस ने एक  26 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल पड़ा भारी, 26 साल के शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

Sushant Singh Rajput Case Eyewitness reveled and Rohit Shetty helps Freelance Media Videographers entertainment news
शारदा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत पर भी कोरोना की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस बीच अब खबर सामने आई है कि पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा  (Sharda Sinha) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी शारदा ने फेसबुक के जरिए अपने फैंस को दी है। शारदा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा, वीडियो साझा कर कहा- 'दुआओं की बहुत जरूरत है'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Eyewitness reveled and Rohit Shetty helps Freelance Media Videographers entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सअप चैट गुरुवार को सामने आई थी। ये बातचीत तब की थी जब रिया, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर चली आई थीं। इस चैट को देखकर ऐसा लग रहा था कि रिया खुद सुशांत से रिश्ता तोड़कर आई थीं और इस रिश्ते से उनके पिता भी खुश नहीं थे। अब रिया और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत की नई चैट सामने आई है। दोनों के बीच 9 जून से 15 जून के बीच क्या बातें हुईं इसका खुलासा हो गया है। बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन महेश भट्ट ने किया था रिया चक्रवर्ती को कॉल, व्हाट्सअप चैट से खुला राज

 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Eyewitness reveled and Rohit Shetty helps Freelance Media Videographers entertainment news
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेत्री सारा अली खान की तारीफ करने के लिए फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि यह खबर उनकी हो रही ट्रोलिंग को लेकर नहीं, बल्कि एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए सामने आने के लिए है। रोहित शेट्टी इस बार फ्रीलांस मीडिया वीडियोग्राफरों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।


मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए रोहित शेट्टी, फ्रीलांस वीडियोग्राफरों के खाते में भेजी आर्थिक मदद


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed