साल 2020 के मध्य में उस समय लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई जब 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही मामले की लगातार जांच चल रही है। लेकिन मामले को बीते पांच महीने का समय हो चुका है लेकिन अब तक इसे लेकर खुलासा नहीं हो पाया है कि ये हत्या है या आत्महत्या? वहीं अब मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने जल्द खुलासा करने की मांग की है।
सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ या की है आत्महत्या, जल्द खुलासा करे CBI- गृहमंत्री अनिल देशमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ही कर रही थी। लेकिन मुंबई पुलिस मामले को केवल आत्महत्या के एगल से ही जांच रही थी। जिसे देखते हुए ये मामला केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई को भी मामले की जांच करते हुए लगभग चार से पांच महीने का समय बीत गया है। लेकिन सीबीआई अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख अब आगे आए हैं।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'महाराष्ट्र और देश की जनता सीबीआई की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में लोग मुझसे केस के स्टेटस के बारे में पूछते रहते हैं। मैं सीबीआई से निवेदन करूंगा कि वह जल्द से जल्द इस बात का खुलासा करें कि यह आत्महत्या थी या उनका मर्डर हुआ था।'
It has been more than 5 months since the investigation began but CBI has not revealed if actor Sushant Singh Rajput was murdered or he died by suicide. I request CBI to reveal findings of the investigation at the earliest: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/BMGgLdaoyg
मंत्री अनिल देशमुख ने आगे कहा कि, 'पांच से छह महीने हो चुके हैं। जब यह केस सीबीआई को भेजा गया है। अब सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि लोगों को यह स्पष्ट हो सके कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या उनका मर्डर हुआ था।' बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस अभिनेता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के ऊपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का ममाला दर्ज करवाया था। जिसके बाद इस मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया था। सुशांत मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी तीनों जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं। हालांकि किसी की तरफ से भी अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया।
पढ़ें: Bigg Bogg हाउस पहुंचे भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया, ड्रग्स केस को लेकर NCB पर कसा तंज