{"_id":"5f1a7b198ebc3e63e5564b3e","slug":"sushant-singh-rajput-case-mumbai-police-sent-to-kangana-ranaut-new-summon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सुसाइड केस: पुलिस ने फिर भेजा कंगना रनौत को नोटिस, इस बार मनाली भी भेजी गई कॉपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सुसाइड केस: पुलिस ने फिर भेजा कंगना रनौत को नोटिस, इस बार मनाली भी भेजी गई कॉपी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में खुलकर आवाज उठा रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को भी मुंबई पुलिस ने आखिरकार तलब कर ही लिया। पुलिस ने कंगना को बीते गुरुवार को ही समन भेजा है। कंगना फिलहाल मुंबई में नहीं हैं और ना ही ऐसी स्थिति में मुंबई आना चाहती हैं। देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही वह अपने परिवार के साथ मनाली चली गई थीं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें मनाली स्थित उनके घर पर भी समन भेजा है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को कंगना की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी थी कि अब तक उन्हें पुलिस की तरफ से पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। पोस्ट में संलग्न एक स्क्रीनशॉट के अनुसार यह भी बताया गया है कि कंगना की बहन रंगोली पिछले दो सप्ताह से पुलिस को यह बताने के लिए फोन कर रही हैं कि कंगना अपना बयान पुलिस को दर्ज करवाना चाहती है लेकिन, मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
3 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के मुंबई स्थित घर पर 3 जुलाई को पुलिस समन लेकर पहुंची थी। और, कंगना को उसके अगले दिन अपना बयान दर्ज करवाना था। लेकिन, कंगना के स्टाफ ने वह पत्र स्वीकार नहीं किया। जब पुलिस ने उनसे कंगना का फोन नंबर मांगा तो मैनेजर ने नहीं दिया। अब पुलिस ने उनके मनाली स्थित घर के पते पर ही सीधे समन भेजा है। खबरें बताती हैं कि कंगना ई-मेल के जरिए अपना बयान दर्ज करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जब से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा है तभी से कंगना इस मामले की पूरी जांच करवाने के लिए आवाज उठा रही हैं। उनके समर्थन में हिंदी सिनेमा के कुछ अभिनेता और निर्देशक भी आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस इस मामले में अब तक लगभग तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कुछ ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने जांच पूरी होने के पहले ही बयान दे दिया था कि सुशांत ने अवसाद के चलते आत्महत्या की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।