फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब रिया चक्रवर्ती का पलटवार, इस वजह से दिवंगत अभिनेता के परिवार के खिलाफ लेंगी एक्शन

Tue, 01 Sep 2020 04:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 01 Sep 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty now take legal action against actor family
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram:rhea_chakraborty , sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन ट्विस्ट आ रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर के बाद केस का एंगल ही उलट गया था। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 



sushant singh rajput case rhea chakraborty now take legal action against actor family
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिया ने दावा किया है कि सुशांत के परिवार को अभिनेता के डिप्रेशन की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने जांच कर रही टीम और सुप्रीम कोर्ट में झूठे बयान दिए। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 'दवाओं के पर्चे और दो बहनों की चैट से साफ है कि सुशांत के परिवार को उनके मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी थी। वो दवाओं के पर्चे एक दूसरे को भेज रहे थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट और ईडी से झूठ बोला।' 

sushant singh rajput case rhea chakraborty now take legal action against actor family
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram:rhea_chakraborty

सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा कि 'सुशांत को लेकर कंसल्टेशन भी लिया गया जो अवैध है। माना कि ऑनलाइन कंसल्टेशन भी हुआ, तो भी डॉक्टर सिर्फ उसी मरीज को दवा दे सकता है जिसकी बीमारी के बारे में उसे पहले से पता हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty now take legal action against actor family
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput

श्रुति मोदी से सुशांत की बहन का चैट
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और बहन मीतू सिंह का व्हाट्सएप चैट सामने आया था। जिसमें श्रुति ने सुशांत की तबीयत और डॉक्टर को लेकर मीतू सिंह से बात की थी। साथ ही डॉक्टर और उनकी दवाइयों के बारे में जानकारी मांगी थी। इन दोनों की यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। 

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty now take legal action against actor family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन को मीतू सिंह के साथ साझा किया था। श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट के अनुसार उन्होंने मीतू सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन, उनकी दवाई और Schizophrenia के उनके इलाज के बारे में बताया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामला दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि सुशांत मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed