फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती को ऐसे मिली थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर, 'सॉरी बाबू' कहकर छुए थे पैर

Thu, 27 Aug 2020 04:06 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 27 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty revealed about actor Death News information and Sorry Babu incident
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी बताई जा रही है। दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं सुशांत से जुड़े कई लोगों ने भी रिया को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। ऐसे में रिया ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब रिया ने एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए हैं।

Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty revealed about actor Death News information and Sorry Babu incident
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo

रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में रिया ने कई सवालों के जवाब दिए। रिया ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें सुशांत के मौत की खबर कैसे मिली। रिया ने कहा, '14 जू को करीब दो बजे अपने भाई के साथ घर में थी, मेरी एक फ्रेंड हैं। उनका मुझे फोन आया था कि ऐसी अफवाह है, इसे रोको। सुशांत को बोलो की बयान दे...तब मुझे लगा कि ये कैसे हो सकता है। लेकिन 15 मिनट के अंदर ही सच सामने आ गया था।'

Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty revealed about actor Death News information and Sorry Babu incident
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिया ने आगे कहा, 'मैं उनके घर नहीं गई थीं। मुझे बताया गया था कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था, इंडस्ट्री के लोगों का नाम था। लेकिन मेरा नाम नहीं था, क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था की मैं वहां पर जाऊं। कुछ लोगों ने मुझे घर आकर समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो। अगर तुम गईं तो तुम्हें वहां से निकाल दिया जाएगा, इसलिए मत जाओ। लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि आप एक बार बॉडी जरूर देख लें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty revealed about actor Death News information and Sorry Babu incident
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

शवगृह में सुशांत को सॉरी बाबू बोलने की बात पर रिया ने कहा, 'हां..और वहां पर कोई क्या कहेगा? अगर किसी की जान चली गई थी, आई एम सॉरी की आपने अपनी जान गंवा दी। आज भी मैं सॉरी हूं क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं, मौत का मजाक बना दिया गया है। मैं सॉरी हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।'




 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty revealed about actor Death News information and Sorry Babu incident
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया ने इसके बाद बताया कि, 'मैं 3-4 सेकेंड तक रुकी थीं, क्योंकि पोस्टमॉर्टम होना था। लेकिन जब एम्बुलेंस की ओर शव को ले जा रहे थे, तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए।' रिया ने इंटरव्यू में यूरोप ट्रिप में सुशांत के पैसे खर्च होने पर कहा,  'वो ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं।'

पढ़ें: यूरोप ट्रिप पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर किए मजे, जानिए अभिनेत्री का जवाब
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed