{"_id":"5f47ce448ebc3e3cf326f1c0","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-reveals-actors-take-marijuana-during-kedarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के सवाल पर बोलीं रिया चक्रवर्ती, 'केदारनाथ' की शूटिंग के पहले से ही गांजा पीते थे सुशांत सिंह राजपूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स के सवाल पर बोलीं रिया चक्रवर्ती, 'केदारनाथ' की शूटिंग के पहले से ही गांजा पीते थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स डीलिंग का आरोप लगा है। यही नहीं सुशांत के परिवार ने अभिनेत्री पर सुशांत को ड्रग्स देने की बात कही। बीते दिनों रिया का उनके कई दोस्तों के साथ व्हाट्सएप चैट सामने आया था जिसमें उनके ड्रग्स की लेन देन की बात कही जा रही थी। रिया ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया का एक व्हाट्सएप चैट सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ड्रग डीलर गौरव आर्या से बातचीत की थी। आठ मार्च 2017 को भेजे मैसेज में उन्होंने गौरव से पूछा है, 'तुम्हारे पास MD (एक तरह का ड्रग) है?' अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा कि 'नहीं, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया और मैं किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हूं।' हालांकि रिया बताती हैं कि वो गौरव आर्या को जानती हैं।
रिया का एक दूसरा चैट आया था जिसमें जया साहा कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।' इस चैट के सवाल पर रिया कहती हैं कि 'मैंने उनके चाय में कुछ नहीं डाला। जो किया होगा उन्होंने खुद किया होगा। अभी जांच जारी है इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ
- फोटो : scrap screenshot from youtube/RSVP Movies
रिया आगे कहती हैं कि 'दुर्भाग्य है कि किसी के निधन के बाद ये बताना पड़ रहा है लेकिन मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। हां, सुशांत गांजा (Marijuana) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने 'केदारनाथ' की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था।' बता दें कि 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : scrap screenshot from youtube/asianpaint
रिया आगे कहती हैं कि 'यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता था। मैंने हमेशा सुशांत को ड्रग्स लेने से रोका। उन्हें रोकना संभव नहीं था। अगर उन्हें स्मोक करना था तो वो करते थे। अगर उन्हें मेडिकेशन करना होता था तब वो करते थे। कोई उन्हें रोक नहीं सकता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।