फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: जेल में कैसे बीती रिया चक्रवर्ती की दूसरी रात, जानें दिन में कब क्या खाया?

Fri, 11 Sep 2020 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Sep 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty second day in byculla jail as per reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया को जहां रखा गया है उसके बगल वाली सेल में शीना बोरा हत्याकाडं की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी हैं। गुरुवार को जेल में रिया चक्रवर्ती का दूसरा दिन था। 

sushant singh rajput case rhea chakraborty second day in byculla jail as per reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती गुरुवार को सुबह छह बजे उठीं। करीब सात से साढ़े सात के बीच उन्हें नाश्ता दिया गया। जिसमें पोहा और चाय था। इसके बाद रिया वापस अपने सेल चली गईं। दोपहर में रिया ने लंच किया। लंच में उन्हें दाल, चावल, रोटी और आलू की सब्जी दी गई।

sushant singh rajput case rhea chakraborty second day in byculla jail as per reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रात में रिया ने मेस का खाना खाया। इसके बाद वो सोने चली गईं। गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखने का फैसला किया है। ये सामान्य बैरक के पास में है। ये सेल एक लॉकअप की तरह है। जहां तीनों ओर दीवारें और एक तरफ ग्रिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty second day in byculla jail as per reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

14 दिन की न्यायिक हिरासत
रिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट ने देर रात फैसला सुनाया था। इस वजह से उन्हें उस रात जेल में नहीं बल्कि एनसीबी की लॉकअप में रखा गया था।

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty second day in byculla jail as per reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

शुक्रवार को जमानत पर आ सकता है फैसला
ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट फैसला सुना सकता है। विशेष जज जीबी गुराव ने गुरुवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed