फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: बड़ा कदम उठाने की तैयारी में संदीप सिंह, इस वजह से कर सकते हैं केस

Wed, 02 Sep 2020 06:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Sep 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Sandip Singh may file Defamation Case Against Those Who Spreading Rumours And False Allegations
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : instagram/officialsandipssingh

खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिक इस केस में संदिग्ध है। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद संदीप ही उनके फ्लैट पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक का काम संदीप ने ही किया था। इसके बाद खबरें आईं कि संदीप लंबे वक्त से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। यहां तक कि रिया और सुशांत के घरवालों ने भी कहा कि वो संदीप को नहीं जानते।

sushant singh rajput case Sandip Singh may file Defamation Case Against Those Who Spreading Rumours And False Allegations
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/officialsandipssingh

इन बयानों के बाद संदीप सिंह को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगीं। कई बार जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वो सवालों से बचते नजर आए। अब खबर है कि संदीप अपने खिलाफ फैल रही अफवाहों से नाराज हैं और अब वो ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अवमानना का केस करेंगे। 

sushant singh rajput case Sandip Singh may file Defamation Case Against Those Who Spreading Rumours And False Allegations
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/officialsandipssingh

संदीप के मीडिया मैनेजर दीपक साहू ने जानकारी दी कि अब फिल्म निर्माता अदालत जाने का मूड बना रहे हैं। दीपक ने ट्वीट कर लिखा है, 'संदीप सिंह उन लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते हैं जो उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं और सभी झूठे आरोप लगा रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Sandip Singh may file Defamation Case Against Those Who Spreading Rumours And False Allegations
संदीप सिंह - फोटो : ANI

संदीप पर सियासत
संदीप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म के निर्माता हैं। कांग्रेस इसी को लेकर  भाजपा पर सवाल उठाती आई है। बीते दिनों कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल करते हुए कहा था संदीप सिंह एकमात्र फिल्म निर्माता थे, जिनके साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में 177 करोड़ रुपये का करारनामा हुआ। उनकी कंपनी का नाम- लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो है। इसे 2017 में 66 लाख रुपये की हानि, 2018 में 61 लाख रुपये का लाभ, 2019 में चार लाख रुपये की फिर हानि हुई। ये करारनामा कैसे हुआ? क्या इसलिए ये इतनी हलचल हो रही है? मॉरीशस का हल कैसे निकला? संदीप सिंह को बायोपिक कैसे दी गई? संदीप सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए? कौन है वो आका? माननीय फडणवीस जी, गडकरी जी ये बताएं।'

विज्ञापन
sushant singh rajput case Sandip Singh may file Defamation Case Against Those Who Spreading Rumours And False Allegations
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई

संदीप पर कस सकता है शिकंजा
सुशांत की मौत के मामले में संदीप सिंह इस वक्त बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि, मुझे संदीप सिंह के दोस्त और भाजपा के बीच रिश्ते, बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन की जांच के लिए कई शिकायतें मिली हैं। संदीप सिंह ने पीएम मोदी पर बायोपिक बनाई है। मैं इससे जुड़े निवेदन सीबीआई को जांच के लिए भेजूंगा।

सीबीआई से हुआ रिया चक्रवर्ती के माता-पिता का सामना, पूछ डाले तीखे सवाल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed