फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: संदीप सिंह के बचाव में उतरे मैनेजर दीपक, बताया क्यों कर रहे थे निर्माता एंबुलेंस ड्राइवर से बात

Wed, 26 Aug 2020 08:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Sandip Ssingh Manager Deepak Sahu Reveals Why He Was Talking With Ambulance Driver Over Phone Call
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : ANI

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की इस समय सीबीआई जांच जारी है। मामले को लेकर कई लोगों के ऊपर शक की सुई टिकी हुई है। घटना के वक्त सुशांत के साथ फ्लैट में जितने भी लोग मौजूद थे वो सभी शक के दायरे में हैं। इसके अलावा 14 तारीख को सुशांत की बहन के साथ नजर आए प्रोड्यूसर संदीप सिंह के ऊपर भी शक लगातार गहराता ही जा रहा है। लेकिन अब संदीप सिंह के बचाव में उनके मैनेजर उतर आए हैं।

Sushant Singh Rajput Case Sandip Ssingh Manager Deepak Sahu Reveals Why He Was Talking With Ambulance Driver Over Phone Call
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

संदीप सिंह उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद अपने आपको उनका सबसे ज्यादा करीबी बताया था। संदीप सिंह को 14 तारीख को कूपर अस्पताल के बाहर और उसके बाद सुशांत के घर के बाहर भी देखा गया था। संदीप पूरे समय एंबुलेंस ड्राइवर से बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे। उस समय की पूरी स्थिति संदीप सिंह ने अपने हाथ में ले रखी थी और वही सबकुछ मैनेज कर रहे थे। वहीं हाल ही में सामने आईं संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स से भी पता चला है कि वो 14 जून से 16 जून तक एंबुलेंस ड्राइवर के संपर्क में रहे थे।

Sushant Singh Rajput Case Sandip Ssingh Manager Deepak Sahu Reveals Why He Was Talking With Ambulance Driver Over Phone Call
संदीप सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि अब संदीप सिंह के मैनेजर ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। संदीप सिंह के मैनेजर ने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है। संदीप के मैनेजर दीपक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जाहिर सी बात है संदीप सिंह, मीतू सिंह (सुशांत की बड़ी बहन) की औपचारिकताएं पूरी करने में मदद कर रहे थे। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है ये समझने में की एंबुलेंस का ड्राइवर उनके नंबर पर कॉल क्यों कर रहा था। पुलिस ने संदीप का नंबर एंबुलेंस के ड्राइवर को दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Sandip Ssingh Manager Deepak Sahu Reveals Why He Was Talking With Ambulance Driver Over Phone Call
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अगले ट्वीट में दीपक ने लिखा, '14 जून को ज्यादातर समय मैं उनका फोन हैंडल कर रहा था। पेमेंट के लिए ड्राइवर ने शाम में कई बार फोन किया। 16 जून को ड्राइवर ने पेमेंट के लिए फिर से कॉल किया। 22 जून को उसकी पेमेंट पूरी कर दी गई।' हालांकि दीपक ने अब अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है जिससे कि उनके द्वारा किए गए ट्वीट पब्लिकली वायरल ना हों।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Sandip Ssingh Manager Deepak Sahu Reveals Why He Was Talking With Ambulance Driver Over Phone Call
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम, ANI

गौरतलब है कि शुरुआत से ही संदीप सिंह, सुशांत सिंह राजपूत को अपना बेहद करीबी दोस्त बता रहे हैं। हालांकि सुशांत के परिवार ने भी कहा है कि वो संदीप सिंह को नहीं जानते हैं और ना ही ये जानते हैं कि वो सुशांत के इतने करीबी दोस्त हैं। वहीं अब संदीप की कॉल डिटेल्स से ये भी पता चला है कि वो सुशांत के संपर्क में पिछले एक साल से नहीं थे। ना ही सुशांत ने संदीप को और ना ही संदीप ने सुशांत को बीते एक साल में एक भी बार कॉल किया था।

पढ़ें: सुशांत के साथ वक्त बिताने के लिए रिया ने ठुकरा दिए थे फिल्मों के ऑफर, दोस्तों ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed