सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अपने भाई को इंसाफ दिलाने की मांग कर रही हैं। इस बीच श्वेता ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक शख्स अस्पतालकर्मी होने का दावा कर रहा है। शख्स ने अभिनेता की हत्या होने की बात कही।
सुशांत केस में अस्पताल कर्मचारी का दावा, 'दिवंगत अभिनेता के गले में 15 से 20 सुई के निशान, पैर भी टूटे थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कूपर अस्पताल के कर्मचारी ने कहा कि 'यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का केस है।' अस्पताल के कर्मचारी का दावा है कि वह सुशांत के शव को अस्पताल और फिर श्मशान घाट लेकर गया था। वीडियो को साझा करते हुए श्वेता ने लिखा कि 'हे भगवान, इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल लाख बार टूट जाता है। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।'

अस्पताल कर्मचारी ने कहा कि 'हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। ये मर्डर ही था और जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था। गले पर वो निशान थे। गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था।'
शख्स ने कहा कि 'बड़े बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है। ये फांसी नहीं है। हम लोग तो बॉडी देखकर पहचान लेते हैं, फांसी है कि नहीं। फांसी के बाद बॉडी पीली नहीं पड़ेगी। बॉडी में कई जगह निशान थे और पैरों के तलवों में सुई चुभाने वाले निशान थे।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, सैमुअल मिरांडा सहित सभी मुख्य आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कर सकती है। सीबीआई ज्यादातर हाई प्रोफाइल केस में पॉलीग्राफ टेस्ट करती है। जिसका पॉलीग्राफ टेस्ट होना है उसकी सहमति ली जाती है। अब अगर रिया चक्रवर्ती ने पॉलीग्राफ टेस्ट से मना कर दिया तो सीबीआई इसे फाइनल रिपोर्ट में लिखेगी। टेस्ट के बाद जो जानकारी मिलेगी उनको सबूत के तौर पर नहीं लिया जा सकता लेकिन सीबीआई उन्हें फाइनल रिपोर्ट में जोड़ सकेगी।