{"_id":"5f2697868ebc3e60595f72f0","slug":"sushant-singh-rajput-case-tanushree-dutta-open-on-not-trust-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस में मुंबई पुलिस और 'बॉलीवुड गैंग' पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बताया किस तरह होता है पर्दे के पीछे का खेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस में मुंबई पुलिस और 'बॉलीवुड गैंग' पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बताया किस तरह होता है पर्दे के पीछे का खेल
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से बिहार पुलिस की टीम जांच में जुटी है, तभी से मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई तो पहुंचीं लेकिन उसके बाद उसे जगह जगह ऑटो और निजी गाड़ी से जाते हुए देखा गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की आलोचना की जा रही है। इस बीच मीटू मूवमेंट को लेकर चर्चा में रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो में कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
2 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सामने आया है। अभी तनुश्री अमेरिका में है। एक वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत केस में अपनी राय रखी है। फैंस के साथ लाइव चैट में तनुश्री ने कहा कि 'ये सब देखकर बहुत गुस्सा आता है। दुनिया को दिखाने के लिए पुलिस काम करती है। न्यायपूर्ण जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता। वो इस तरह केसेज निपटाने में बहुत जल्दबाजी करते हैं। आमतौर पर वो आरोपी को जानते हैं और शुरुआत से नेताओं से मिले होते हैं। ये बस बयान देने के लिए बुलाते हैं क्योंकि मामला गर्म होता है।'
3 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री आगे कहती हैं कि 'सुशांत की मौत के मामले में पुलिस उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को घसीट रही है। वे लोगों को बुलाकर आठ नौ घंटे बैठाकर उनके बयान लेती है। दुनिया के सामने ये जताती है कि वे पूरी तहकीकात कर रहे हैं। पुलिस, बॉलीवुड से भी गंदी है। इन्हें सिर्फ मासूम लोगों को परेशान करने आता है। पुलिस उसके आसपास के लोगों को, उनकी गर्लफ्रेंड, उनके दोस्त को पुलिस थाने बुलाएगी, घंटों बैठाएगी लेकिन दूर तक कोई न्याय नहीं मिलेगा। न्याय की उम्मीद में पुलिस की तरफ मत देखो। पुलिस, कानून सब बस ढकोसले हैं जो लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री ने आगे कहा कि 'मेरी फिल्म के सेट पर हुए शोषण के मामले में पांच लोग थे। उन्हें बुलाया तक नहीं। हमें ही बार बार बुलाती रही। कई सबूत के बावजूद न्याय नहीं मिला। ऐसा हो सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के जो जिम्मेदार हैं वही पुलिस को फोन करते हों। वही पुलिस को ये बताते हों कि इसकी गर्लफ्रेंड को फंसाओ, इसके दोस्तों को फंसाओ ताकि उनका नाम इस केस से हट जाए। ये सब देखकर बहुत गुस्सा आता है।'
विज्ञापन
5 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री ने कहा कि 'जो लोग इंडस्ट्री में बहुत पहले से हैं वो पत्रकारों से आर्टिकल्स लिखवाते हैं। अगर आपको अपने पर भरोसा है और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो बहुत जल्दी आपको साइको, पागल ये सब टैग दिया जा सकता है। आप आवाज उठाएंगे और आपको पागल करार दिया जाएगा। बॉलीवुड गेम ऑफ पर्सेप्शन है। जो आउटसाइडर हैं उन्हें ये पूरा खेल समझने में समय लग जाता है लेकिन जो यहीं पैदा हुए हैं उन्हें ये सब पहले से पता होता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।