सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक वक्त गुजर गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस अभी तक कई लोगों का बयान ले चुकी है और अभी भी कई लोग कतार में हैं। ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस ने करण जौहर के मैनेजर को कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी मौजूद होना पड़ेगा। ऐसे में कंगना रनौत इस बात से भड़क गईं।
कंगना रनौत ने साधा मुंबई पुलिस पर निशाना, कहा- 'सुशांत हत्याकांड का मजाक बनाना बंद करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना रनौत की डिजिटल टीम की ओर से रविवार दोपहर दो ट्वीट किए। जिनमें से पहले ट्वीट में लिखा, 'तो करण जौहर के मैनेजर को समन भेजा गया है, लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को नहीं। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड की जांच का मजाक बनाना बंद करो।' इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने मुंबई पुलिस पर भी निशाना साधा।
कंगना की टीम ने अगले ट्वीट में लिखा, 'समन जारी करने में भी मुंबई पुलिस खुलेआम इतनी बेशर्मी किस तरह दिखा सकती है? कंगना को समन भेजा गया, ना कि उसकी मैनेजर को, लेकिन मुख्यमंत्री के बेटे के सबसे अच्छे दोस्त के मैनेजर पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्यों? साहेब को परेशानी ना हो इसलिए?'

याद दिला दें कि आज ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान में कहा था, 'अबतक 37 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, एक-दो दिन में महेश भट्ट भी अपना बयान दर्ज कराएंगे। कंगना रनौत को भी बयान रिकॉर्ड कराने के लिए समन भेजा गया है। करण जौहर के मैनेजर को भी बुलाया गया है, अगर जरूरत पड़ी तो करण को भी बुलाया जाएगा।'
Statements of 37 people recorded so far, Mahesh Bhatt to record his statement in a day or two. Summons sent to Kangana Ranaut to record her statement. Karan Johar's manager has been called, if needed,Johar will also be called:Maharashtra Home Minister on Sushant Singh Rajput case pic.twitter.com/HllpYbRuoz
गौरतलब है कि इससे पहले कंगना रनौत की टीम ने करण जौहर से जुड़े एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा था, 'पुलिस उन्हें कभी नहीं बुलाएंगी, क्योंकि वे आदित्य उद्धव ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। यह उनकी सरकार है और उन्होंने कंगना के इंटरव्यू से पहले यह केस बंद कर दिया था। यह इस बात का सबूत है कि वे अपने दोस्तों को बचा रहे हैं।'
They won’t call him because he is best friend of @AUThackeray. It’s their government and they shut this case before Kangana’s interview, it’s evident they are protecting their friends.. https://t.co/MOAXUbogFw