फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

38 साल पहले इस जानलेवा घटना से गुजरे थे अमिताभ बच्चन, उनकी सलमाती के लिए जया बच्चन पहुंच गई थीं मशहूर डॉन के मंदिर

Sun, 26 Jul 2020 06:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
when Jaya Bachchan gone Don Varadarajan temple for speedy recovery of Amitabh Bachchan after he injured in film Coolie
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। याद दिला दें कि ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन किसी खतरे का सामना कर रहे हैं। 38 साल पहले भी उन्हें खतरनाक परेशानी का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि उनकी सलमाती की कामना करने के लिए जया बच्चन डॉन वरदा राजन के मंदिर तक पहुंच गई थीं। 

when Jaya Bachchan gone Don Varadarajan temple for speedy recovery of Amitabh Bachchan after he injured in film Coolie
कुली फिल्म का सीन - फोटो : सोशल मीडिया

यह किस्सा फिल्म कुली से जुड़ा है। आज इस फिल्म को रिलीज हुई 38 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के एक सीन को फिल्माने के दौरान अमिताभ बच्चन पुनीत इस्सर द्वारा गलती से बुरी तरह से घायल हो गए थे। अमिताभ के पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी।

when Jaya Bachchan gone Don Varadarajan temple for speedy recovery of Amitabh Bachchan after he injured in film Coolie
जया और अमिताभ बच्चन संग नजर आए अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बिग बी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनका लगभग आठ घंटों तक ऑपरेशन चला और फिर बहुत लंबा इलाज चला था। अमिताभ बच्चन की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे। वहीं अमिताभ बच्चन के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन खुद सिद्धि विनायक मंदिर गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when Jaya Bachchan gone Don Varadarajan temple for speedy recovery of Amitabh Bachchan after he injured in film Coolie
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति की सलामती के लिए जया बच्चन मुंबई के ताकतवर और मशहूर डॉन में से एक वरदा राजन के मंदिर में भी गई थीं। ताकि जल्द अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार हो सके। मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'डोंगरी से दुबई तक: मुंबई माफिया के छह दशक' के अनुसार धार्मिक व्यक्ति होने के कारण डॉन वरदा राजन माटुंगा स्टेशन के बाहर गणेश पांडाल पर अनगिनत पैसे खर्च करता था। 

विज्ञापन
when Jaya Bachchan gone Don Varadarajan temple for speedy recovery of Amitabh Bachchan after he injured in film Coolie
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

किताब के अनुसार वरदा राजन के कद के साथ पंडाल का आकार और चमक- दमक भी बढ़ती गई। इसी दौरान बहुत सी बड़ी हस्तियां पंडाल में दुआ मांगने के लिए आने लगी थीं। जिसके बाद ऐसी अफवाह उड़ी थी कि जया बच्चन ने भी इसी पंडाल में तब अमिताभ बच्चन की जिंदगी की दुआ मांगी थी।

पढ़ें: शेखर कपूर ने बताई ए आर रहमान को उनकी 'प्रॉब्लम', जवाब मिला- 'खोया वक्त कभी वापस नहीं आता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed