कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध के मैदान में धूल चटाई थी। इस लड़ाई में कई जवान शहीद हुए। पूरे देश में गर्व के साथ शहीदों को याद किया जा रहा है। जवानों की शहादत को बॉलीवुड के सितारों ने भी सलामी दी है।
Kargil Vijay Diwas 2020: कारगिल विजय दिवस पर बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने शहीदों को दी सलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, '21 साल और अब भी यादें ताजा हैं। टीवी के सामने घंटों बैठकर देखना कि युद्ध खत्म हुआ या नहीं, ये जानने के लिए उत्सुक रहते थे कि हमारे सैनिक सुरक्षित हैं या नहीं, हम अपनी जमीन को मुक्त करवा पाए या नहीं। हमें जीत मिली और शहीदों के परिवारों का कभी ना भरने वाला नुकसान भी।'
21 yrs and the memories are clear. Sitting in front of TV for hours to know if it’s all over or no if we have our soldiers safe or no if we have redeemed our land or no.What followed was victory for our country and irreparable loss for the families of martyrs #KargilVijayDiwas
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट में लिखा- 'आज कारगिल विजय दिवस पर मैं उन बहादुर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के शहादत दी। पीवीसी कैप्टन विक्रम बत्रा को भी सलाम जिन्होंने देश के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। जय हिंद।'
Today on #KargilVijayDiwas, I salute all our bravehearts for their constant and selfless sacrifices till date and PVC Captain #VikramBatra for laying down his life to protect our nation. Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/hn5RfNE3ul
रणदीप हुड्डा लिखते हैं कि 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशान होगा।'
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मर मिटने वालों का यही बाक़ी निशान होगा।।
Kargil War Memorial - must visit. @adgpi #KargilVijayDiwas #कारगिल_विजय_दिवस #IndianArmy #CourageinKargil pic.twitter.com/Je0NZgfr27
कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया, 'रियल हीरोज को सलाम। आप हैं तो हम सुरक्षित हैं। जय हिंद।'
Saluting the Real Heroes
Aap hain, toh hum surakshit hain.
Jai Hind 🇮🇳#KargilVijayDiwas 🙏🏻 pic.twitter.com/1p9sy5um31