सुशांत केस में बॉडीगार्ड का खुलासा
सुशांत केस में बॉडीगार्ड का खुलासा और मीना कुमारी का जन्मदिन आज, ये हैं मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत मामले में सख्त हुए उद्धव ठाकरे
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस पर जांच में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहली बार सामने आए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि 'इस मामले की निष्पक्ष जांच करने में हम सक्षम हैं।'
सुशांत खुदकुशी मामले पर सख्त हुए उद्धव ठाकरे के तेवर, बोले - दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
मीना कुमारी का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की 'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म एक अगस्त 1933 को हुआ था। मीना कुमारी ने एक तरफ जहां बड़े पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़े तो वहीं निजी जिंदगी में काफी दर्द भी झेला। जिसके चलते उन्हें 'ट्रेजडी क्वीन' कहा गया।
Meena Kumari Birthday: शादीशुदा कमाल अमरोही को दिल दे बैठी थीं 'ट्रेजडी क्वीन', कुछ ही समय में रिश्ते में आ गई थी दरार
33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं तापसी पन्नू
एक अगस्त 1987 को दिल्ली में जन्मीं तापसी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता दिलमोहन सिंह एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां निर्मलजीत पन्नू एक होममेकर हैं। स्कूली दिनों में तापसी पढ़ने में काफी अच्छी हुआ करती थीं। इसके अलावा उनकी रुचि स्पोर्ट्स में भी थी।
Taapsee Pannu Birthday: फिल्मों में आने से पहले ये नौकरी करती थीं तापसी पन्नू, ऐसे मिला इंडस्ट्री में मौका
सितारों ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
T 3612 - Eid al Adha ..Mubarak 🙏 pic.twitter.com/XCtKFfO3Gd
देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना संकट को देखते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित अन्य सितारों ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है।