सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर ऐसी खबरें आईं कि वो लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। सुशांत के करीबी रहे उनके कुक से लेकर हाउस हेल्प ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में यूरोप टूर से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। हालांकि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इस बात से इंकार किया कि वो डिप्रेशन में थे। इस बीच सुशांत का एक कमेंट सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी एक फैन को डिप्रेशन से जुड़ी जानकारी दी।
सुशांत सिंह राजपूत ने फैन को बताई थी कैसे होता है डिप्रेशन, पुराना पोस्ट देख यूजर्स हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत ने अपनी फैन को इंस्टाग्राम पर जवाब दिया था। इस स्क्रीनशॉट को फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी ने साझा किया है। अरित्रिका नाम की सुशांत की एक फैन ने उनसे पूछा कि 'मैं सोने की कोशिश कर रही हूं लेकिन कुछ दिनों से एक अच्छी नींद मुश्किल सवाल की तरह है। पता नहीं क्यों लेकिन मैं अभी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रही हूं कि क्यों रात में नींद नहीं आती? क्या मुझे अनिद्रा या कुछ और हो रहा है?'
फैन के इस सवाल पर सुशांत ने बताया कि 'नींद की कमी की वजह एमीगडाला (Amygdala) पर कंट्रोल और कॉरटेक्स (Cortex) की कमी होती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे डिप्रेशन होता है और हमें उत्तेजित व्यवहार की ओर ले जाता है। एक बार हम यह याद कर लें तो हम खुद को सोने के लिए डरा सकते हैं।'
सुशांत का ये कमेंट देखकर एक यूजर ने लिखा कि 'जब सुशांत दूसरों को सलाह दे रहे हैं कि कैसे निकल सकते हैं तो वो खुद कैसे डिप्रेशन में जा सकते हैं?' एक अन्य ने लिखा कि 'उन्हें सारी चीजें गहराई में पता होती थीं। इतने ज्ञान के साथ कैसे वो डिप्रेशन में जा सकते हैं?'
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर ने कहा, 'सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया में कई गलत जानकारियां और विवादित थ्योरीज दी जा रही हैं, जिसकी वजह से मुझे बताना पड़ रहा है। सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजर रहे थे जिसकी वजह से डिप्रेशन और हाइपोनमेनिया बीमारियां होती हैं।'