फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होते ही अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Wed, 29 Jul 2020 03:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 29 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande shares post after Sushant father files FIR against Rhea Chakraborty Truth Wins
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अभिनेता की मौत के एक महीने बाद उनके पिता ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande shares post after Sushant father files FIR against Rhea Chakraborty Truth Wins
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पूर्व गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि उनकी मौत के बाद अंकिता लोखंडे ने खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह कहीं न कहीं सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाने की अनौपचारिक तौर पर अपील करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हुई एफआईआर पर अभी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande shares post after Sushant father files FIR against Rhea Chakraborty Truth Wins
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हुई एफआईआर के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा है 'सच जीतेगा।' हालांकि अंकिता लोखंडे ने अपने पोस्ट में कहीं भी सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र नहीं किया है, लेकिन अभिनेता और अभिनेत्री के फैंस उनके इस पोस्ट को सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखकर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande shares post after Sushant father files FIR against Rhea Chakraborty Truth Wins
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ छोटे पर्दे के टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2009 में आया था। पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande shares post after Sushant father files FIR against Rhea Chakraborty Truth Wins
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : सोशल मीडिया

पवित्र रिश्ता सीरियल के दौरान ही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच नजदीकियां देखने को थीं। इसके बाद इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पढ़ें: श्वेता तिवारी की बिटिया पलक भी बनीं हीरोइन, सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने दिया अगली फिल्म में मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed