बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। बहुत से सितारे और राजनेता उनकी मौत को लेकर तरह से तरह की वजह बता रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अपने निशाने पर लिए हुए हैं। अब उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अभिनेता की मौत को लेकर खास अपील की है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भाजपा सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- 'अभिनेता की एसआईटी से जांच हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशिकांत दुबे ने अमित शाह को पत्र लिखकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी और एनआईए के अधिकारियों के विशेष जांच दल (एसआईटी) से करवाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में माफिया से संबंध रखने वाले लोगों का नियंत्रण है, जिसके चलते छोटे शहरों से आए प्रतिभाशाली कलाकार आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
अमित शाह को लिखा लंबा-चौड़ा पत्र निशिकांत दुबे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर कई भी आरोप लगाए हैं। साथ ही इसके लिए उन्होंने एक कानूनी ढांचा बनाने की बात कही है। निशिकांत दुबे ने इस पत्र को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि मुंबई पुलिस आतंकवाद, नशाखोरी, माफिया और विदेशी ताकतों की जांच नहीं कर सकती।
निशिकांत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारणों तथा उनके तह तक जाने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, और एनआईए की एक एसआईटी बनाने का आग्रह गृहमंत्री अमित शाह जी से किया है। आतंकवाद, नशाखोरी, माफिया और विदेश की ताकतों की जांच मुंबई पुलिस नहीं कर सकती है।' सोशल मीडिया पर निशिकांत दुबे का ट्वीट वायरल हो रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारणों तथा उनके तह तक जाने के लिए CBI,ED,Income Tax,NIA का SIT बनाने का आग्रह गृहमंत्री @AmitShah जी से किया ।आतंकवाद व नशाखोरी,माफिया व विदेश की ताक़तों की जॉंच @MumbaiPolice नहीं कर सकती pic.twitter.com/ryxxltwajV
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुद की जिंदगी को खत्म कर लिया। असमय हुई उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बहुत से सितारों ने कहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद की परेशानी से गुजर रहे थे। हालांकि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है।
पढ़ें: इस राजनेता की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, संजय राउत ने किया खुलासा