अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई आरोप झेल रही हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे उनसे पूछताछ भी की। वहीं इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने कुछ मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई खुलासे किए, साथ ही उनके परिवार पर आरोप भी लगाए। उनके इंटरव्यू के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और अभिनेता महेश शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'बदनाम न करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत उनके मिलने के पहले से ही मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से ग्रस्त थे। साथ ही अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता की बड़ी बहन पर भी शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। इन सभी आरोपों पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महेश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंंट की स्टोरी पर लिखा, 'लोग यहां खुद का बचाव कर सकते हैं और आखिरकार सच्चाई की जीत होगी, लेकिन अपनी गरिमा न खोएं और दिवंगत आत्मा को बदनाम न करें।' महेश शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर उनके पोस्ट को रिया चक्रवर्ती से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर महेश शेट्टी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे मिलने से पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे। इसके पीछे की वजह उनकी मां का जल्दी निधन होना था। उनकी जो मां थीं वह जल्दी गुजर गई थीं। उनसे वह बहुत प्यार करते थे। मुझे लगता है कि उनके डिप्रेशन का बड़ा कारण यह था कि वह अपनी मां के बिना जी नहीं सकते थे। वह भी मानसिक बीमारी का शिकार थीं। उनको भी डिप्रेशन था, जिसकी वजह से वह नहीं रहीं।'
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने यह भी कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते भी नहीं थे। अभिनेत्री ने कहा, 'जब भी उनका परिवार आता था तो एक दिन में ही वह बिछड़ जाते थे। मैंने और उनकी बहन मीतू ने साथ में कोर्स भी किया है। वहीं, सुशांत और उनके पिता के बीच रिश्ते शुरुआत से ही अच्छे नहीं थे। सुशांत की जिंदगी में मेरे आने से पहले, वह अपने पिता से पांच साल तक नहीं मिले थे।' रिया चक्रवर्ती ने और भी कई खुलासे किए थे।
पढ़ें: पहली एलबम में फ्लॉप हो गए थे गुरु रंधावा, इस मशहूर रैपर की वजह से मिली सफलता की सीढ़ी