फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की पूछताछ में आदित्य का बड़ा खुलासा, भंसाली की फिल्मों में सुशांत को लेकर कभी नहीं हुई बातचीत

Sun, 19 Jul 2020 05:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 19 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aditya Chopra talk about Sanjay Leela Bhansali films during interrogation with mumbai police
आदित्य चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस की पूछताछ में यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा ने एक नया खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के आरोपों को झूठा करार देते हुए बताया है कि भंसाली से 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में सुशांत को अभिनेता लेने को लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई। उन्होंने तर्क देते हुए पुलिस को बताया है कि अगर उनके कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत रहते हुए सुशांत जब 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' कर सकते हैं तो 'बाजीराव मस्तानी' क्यों नहीं?

Sushant Singh Rajput Death Case Aditya Chopra talk about Sanjay Leela Bhansali films during interrogation with mumbai police
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस उनसे जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। और लगभग घर पूछताछ में कुछ नई बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन बातों से कहीं भी यह साबित नहीं हो पा रहा है कि सुशांत की मौत एक आत्महत्या नहीं थी। इन्हीं पूछताछों के बीच पुलिस ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से भी पूछताछ की है। खबरों के अनुसार आदित्य ने पुलिस को बताया है कि सुशांत उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट में जरूर थे लेकिन उन्होंने सुशांत को दूसरी फिल्मों को करने से नहीं रोका।

Sushant Singh Rajput Death Case Aditya Chopra talk about Sanjay Leela Bhansali films during interrogation with mumbai police
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार आदित्य ने भंसाली के आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने बताया है कि भंसाली जब 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे तो हो सकता है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को इसके लिए चुना हो लेकिन इस बारे में भंसाली की आदित्य से कोई बातचीत नहीं हुई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब वह यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहकर 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में काम कर सकते हैं तो भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में क्यों नहीं कर सकते थे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aditya Chopra talk about Sanjay Leela Bhansali films during interrogation with mumbai police
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य ने पुलिस के सामने एक और तथ्य रखा है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म वर्ष 2010 में साइन की थी। जबकि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट नवंबर 2012 में किया है। इसलिए भंसाली कह ही नहीं सकते कि उन्होंने यशराज फिल्म्स की वजह से उनकी फिल्म नहीं की। बता दें कि पुलिस की पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बताया था कि सुशांत को उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला रामलीला' दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aditya Chopra talk about Sanjay Leela Bhansali films during interrogation with mumbai police
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक की खबरों के अनुसार भंसाली ने कहा था कि यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट में होने की वजह से सुशांत को यह फिल्म छोड़नी पड़ी थीं। बता देंगे पिछले महीने की 14 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है। सुशांत के आत्महत्या करने का कारण पिछले छह महीने से चल रहे डिप्रेशन को बताया गया है। हालांकि, पुलिस जानना चाहती है कि सुशांत के अंदर डिप्रेशन पैदा होने का कारण क्या था?

पढ़ें: ऐश्वर्या राय को जल्द ठीक होते हुए देखना चाहता हैं ये अभिनेता, कहा- 'दुआ करता हूं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed