बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सहित उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अमिषेक बच्चन अपना इलाज नानावती अस्पताल में करवा रहे हैं जबकि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही क्वारंटीन थीं, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर अब ऐश्वर्या को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में उनके शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय को जल्द ठीक होते हुए देखना चाहता हैं ये अभिनेता, कहा- 'दुआ करता हूं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन जब से अस्पताल में भर्ती हुई हैं तब से उनके फैंस और कई फिल्मी हस्तियां उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके ठीक होने के लिए हॉलीवुड के सितारे भी कामना कर रही हैं। हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर अभिनेता स्टीव मार्टिन ने सोशल मीडिया के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की है।
स्टीव मार्टिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके बेटी के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। वह फिल्म पिंक पैंथर में काम करने वालीं बेहद शानदार और खुशमिजाज पार्टनर थीं।' सोशल मीडिया पर स्टीव मार्टिन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
I’m wishing Aishwarya Rai Bachchan and her daughter a speedy recovery. She was such an elegant and delightful acting partner in Pink Panther.
वहीं स्टीव मार्टिन के अलावा हॉलीवुड अभिनेता और डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर जॉन सीना ने भी ऐश्वर्या राय बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर साझा की है। इससे पहले जॉन सीना ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा की थी। इन सभी सितारों की तस्वीर साझा करते हुए जॉन सीना ने कोई कैप्शन या पोस्ट नहीं लिखा है।
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से कोविड- 19 का टेस्ट किया गया है। दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया है।
पढ़ें: कंगना रनौत को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का साथ, अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोली बड़ी बात