फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार की जुगलबंदी थी बेहतरीन, दोनों ने एक साथ इन गानों से जीता फैंस का दिल

Sun, 19 Jul 2020 04:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 19 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Kishore Kumar Evergreen Songs Pag Ghunghroo Bandh Sharabi Silsila Khuddar Bombay To Goa
अमिताभ बच्चन, किशोर कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं। उनके सारे फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। बात करें अमिताभ की फिल्मों की तो अमिताभ ने एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड के नाम की हैं।सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि अमिताभ ने एक से बढ़कर एक गाने भी सिनेमा को दिए हैं। जो आज भी गुनगुनाए जाते हैं। अमिताभ को कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी, लेकिन किशोर कुमार और अमिताभ  की जुगलबंदी हमेशा ही कुछ खास रही। पर्दे के पीछे किशोर कुमार और पर्दे पर अमिताभ ने साथ आकर दर्शकों का दिल कई बार जीता है। इस पैकेज में आपको सुनाते हैं ऐसे ही गाने... 

गाना: पग घुंघरू बांध
फिल्म: नमक हलाल

अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म के सभी गाने यूं तो खूब पसंद किए गए। लेकिन फिल्म का गाना 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। तो वहीं म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी थे।

गाना: देखा एक ख्वाब
फिल्म: सिलसिला

फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और संजीव कुमार थे। ये फिल्म आज भी लोगों को खूब भाती है। फिल्म के सभी गाने आज तक लोगों  की जुबां पर हैं। लेकिन इस फिल्म के गाने 'देखा एक ख्वाब' ने एक अलग ही पहचान बनाई थी। रेखा और अमिताभ पर फिल्माए गए इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना: आज रपट जाएं
फिल्म: नमक हलाल

फिल्म 'नमक हलाल' का एक और गाना इस लिस्ट में शुमार है। ये गाना अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था। आज भी जब बारिश होती है तो लोग इस गाने को जरूर गुनगुनाते हैं। इस गाने को आवाज किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी।

विज्ञापन

गाना: आदमी जो कहता है
फिल्म: मजबूर

फिल्म मजबूर का ये गाना 'आदमी जो कहता है' काफी भावनात्मक गाना है। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये गाना किशोर कुमार ने गाया था। साथ ही इसे संगीत लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल ने दिया था। गाने के बोल लिखे थे आनंद बक्शी ने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed