अभिनेत्री करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर हैं लेकिन वेब सीरीज और एड फिल्मों में व्यस्त हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। इस बार उन्होंने राज कपूर और नरगिस की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है।
करिश्मा कपूर ने साझा की राज कपूर और नरगिस की थ्रौबैक तस्वीर, पोस्ट में लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में राज कपूर के साथ नरगिस नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में राज कपूर सूट बूट में दिख रहे हैं। वहीं नरगिस ने लॉन्ग कोट पहना हुआ है। करिश्मा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- 'हमारे हैंडसम दादाजी।'
Our handsome Dadaji ❤️ #grandfather #familylove #rajkapoor #legend
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा द्वारा साझा की गई इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया है। करिश्मा के कजिन अरमान जैन ने लिखा, 'बिल्कुड नानाजी बेहद हैंडसम थे।' अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लिखा, 'ब्यूटीफुल'। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर रिद्धिमा कपूर ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया।
करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुली नंबर वन की तस्वीर पोस्ट की थी। इस पोस्ट में करिश्मा ने कैप्शन के जरिए लिखा है, 'वो मस्तीभरे पल हमेशा के लिए रहेंगे। मेरे दिल के सबसे करीब फिल्मों में से एक। नंबर 1 सीरीज की शुरुआत। कुली नंबर 1 को 25 साल। थैंक्स गोविंदा, डेविड धवन, वासु भगनानी इस खूबसूरत जर्नी के लिए। (इस तस्वीर में मेरे कपड़े देखिए)'
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा था। इस वेब सीरीज में करिश्मा ने दो बच्चों की मां का किरदार निभाया था। सीरीज को काफी पसंद भी किया गया था।
'मंगल पांडे' से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर की थी वापसी, फिल्म में अमीषा का दिखा नो मेकअप लुक